Thetarget365

पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का होगा भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर में करेंगे भूमिपूजन, सभी नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे

प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर

रायपुर @thetarget365 देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका भूमिपूजन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव बिल्हा नगर पंचायत में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय इन दोनों कार्यक्रमों से वर्चुअली जुड़ेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों और उनके उल्लेखनीय कार्यों को सहेजने के लिए राज्य के सभी 187 नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इनमें 14 नगर निगम, 50 नगर पालिका तथा 123 नगर पंचायत शामिल हैं। अटल परिसर के निर्माण के लिए प्रत्येक नगर निगम को 50 लाख रुपए, नगर पालिका को 30 लाख रुपए और नगर पंचायत को 20 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इसके लिए सभी निकायों को कुल 46 करोड़ 60 लाख रुपए की अनुदान राशि जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों को सहेजने तथा भारत के चहुंमुखी विकास के लिए उनके द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं की जानकारी प्रदान करने राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। देश को आगे बढ़ाने और सुव्यवस्थित विकास में उनके योगदान को रेखांकित करने 25 दिसम्बर को उनका जन्मदिन पूरे राज्य में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

thetarget365

Recent Posts

Navodaya Vidyalaya success : नवोदय विद्यालय अंबिकापुर का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में शत-प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में सफल

Navodaya Vidyalaya success : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री स्कूल…

1 hour ago

VIP Culture : छत्तीसगढ़ में वीआईपी कल्चर पर प्रहार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय वाहनों में कटौती के दिए निर्देश

VIP Culture : छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…

1 hour ago

Simplicity Initiative : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अनूठी पहल, सादगी के लिए छोड़ा प्रोटोकॉल और पायलट वाहन

Simplicity Initiative : छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…

2 hours ago

CBI Director : प्रवीण सूद को फिर मिला सेवा विस्तार, आखिर राहुल गांधी ने क्यों दर्ज कराया कड़ा विरोध?

CBI Director : केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के वर्तमान निदेशक प्रवीण सूद…

2 hours ago

UP Weather : यूपी में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से 15 मौतें, 38 जिलों में अलर्ट

UP Weather : उत्तर प्रदेश में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला है, जहां…

3 hours ago

Chhattisgarh CSMCL Scam : CSMCL में 182 करोड़ का खेल, ईओडब्ल्यू के शिकंजे में कैसे फंसा उदय राव?

Chhattisgarh CSMCL Scam : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन…

3 hours ago

This website uses cookies.