रामानुजगंज (thetarget365)। बीती रात धमनी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अनिरुद्धपूर बस्ती में दंतैल नर हाथी ने घर के बाहर सो रहे ग्रामीण को सूंड से उठा पटक कर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही मृतक के साथ सो रहे चचेरे भाई को भी हाथी ने सूंड में लपेट लिया था परंतु किसी प्रकार उसने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची घायल ग्रामीण को सौ बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार बीती रात 1:30 के करीब अनिरुद्धपुर के बीच बस्ती में घर के बाहर बाबूलाल सिंह आ. स्वर्गीय शिवचरण सिंह 64 वर्ष एवं उसका चचेरा भाई शिवनाथ सिंह आ. स्वर्गीय लखन सिंह एक ही खाट पर सो रहे थे। इसी दौरान हाथी पहले शिवनाथ के छाती पर पैर रख उसको सूंड से लपेटने का प्रयास किया। मौका देख कर शिवनाथ घर के अंदर भाग गया। जब कि साथ सोया हुआ बाबूलाल नहीं भाग पाया। जिसे हाथी ने सूंड से लपेटे हुए करीब 5 मीटर दूर ले जाकर पटक कर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की देर रात ही सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर रेंजर अजय वर्मा सहित वन अमला पहुंचा। मृतक के परिजनों को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
रात्रि में जब हाथी बाबूलाल के घर तरफ आने लगा तो कुछ दूरी में गाय बैल हाथी देख इधर-उधर भागने लगे थे। इसके बाद उसकी पत्नी जो बगल के खाट में सोई थी। उसे हाथी आने का आभास हुआ तो वह उठी और दोनों को उठाने लगी परंतु वह नहीं। किसी तरह बाबूलाल की पत्नी ने घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई।
जंगली हाथी के हमले से बीते मंगलवार की रात एक ग्रामीण की मौत हुई थी, वही एक घायल हुआ था। क्षेत्र में चार दिन के अंदर यह दूसरी घटना है। जिसमें एक की मौत एवं एक घायल हुआ। हाथी के हमले से हो रही मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.