Operation Sindoor in Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भारत ने पाकिस्तान से युद्धविराम किया। पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि “9 मई को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मुझसे कई बार संपर्क किया, लेकिन मैं सेना के साथ व्यस्त था। जब मैंने कॉल बैक किया तो उन्होंने बताया कि पाकिस्तान बड़ा हमला करने वाला है। मैंने दो टूक कहा—अगर वे हमला करते हैं, तो ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने युद्ध नहीं रोका, बल्कि पाकिस्तान की हार के बाद इस्लामाबाद ने फोन कर युद्धविराम की गुहार लगाई। “इसमें कोई तीसरा पक्ष नहीं था,” उन्होंने कहा। इससे साफ हो गया कि अमेरिका की किसी भी प्रकार की मध्यस्थता या दबाव की बात निराधार है।
मोदी ने कहा, “मैं संसद में भारत के पक्ष में बोलने के लिए खड़ा हूं और उन लोगों को आईना दिखाने आया हूं जो भारत का पक्ष नहीं लेते। पहलगांव हमले में धर्म पूछकर लोगों की हत्या की गई। यह दंगा भड़काने की सोची-समझी साजिश थी, जिसका जवाब देश की एकता ने दिया।”
पीएम मोदी ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की बातों को भारत में प्रचारित कर रही है। “उन्हें भारत की सेना की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के झूठे नैरेटिव पर भरोसा है।” उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाया कि क्या वह भारत की क्षमता पर विश्वास नहीं करती?
मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना को पूरी स्वतंत्रता दी गई। “हमने आतंकियों को कुचल दिया, और उन्हें ऐसी सज़ा दी जो उनकी कल्पना से परे थी। भारत की घरेलू मिसाइलें और ड्रोन ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। उनका एयरबेस आज ICU में है।”
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने सिंदूर से सिंध तक करारा जवाब दिया। “आज पाकिस्तान और उसके आकाओं को पता है कि अगर वे हमला करेंगे, तो भारत चुप नहीं बैठेगा। हमने भारत में नया नॉर्मल सेट कर दिया है – हमला होगा तो जवाब ज़रूर मिलेगा।”
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक मारे गए थे। इसी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।
कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में बताया कि श्रीनगर में ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान तीनों हमलावर आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से पाकिस्तानी वोटर ID और वही हथियार बरामद हुए हैं जो पहलगांव हमले में इस्तेमाल हुए थे। शाह ने विपक्ष के कटाक्षों पर निशाना साधते हुए कहा कि “सबूत आपके सामने हैं, अब राजनीति बंद कीजिए।”
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर एक भारतीय संकल्प था, न कि किसी विदेशी नेता के कहने पर रोका गया एक सैन्य अभियान। उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह सेना के नहीं, पाकिस्तान के नैरेटिव को फैलाने में लगे हैं। वहीं, गृह मंत्री शाह ने पहलगांव हमले के दोषियों की पुष्टि कर यह साबित कर दिया कि भारत न सिर्फ हमला सहता है, बल्कि उसका मुंहतोड़ जवाब भी देता है।
Amit Shah Sonar Bangla : पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के…
BJP HQ Celebration : सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय…
PM Modi on Bengal Victory : पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव परिणामों ने…
Nandigram Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…
Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल में 4 मई 2026 की तारीख एक ऐतिहासिक…
Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने तृणमूल कांग्रेस…
This website uses cookies.