ताज़ा खबर

Operation Sindoor update : प्रधानमंत्री मोदी देंगे ऑपरेशन सिंदूर पर जवाब, अगले हफ्ते संसद में हो सकता है संबोधन

Operation Sindoor update :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के मौजूदा बादल सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी अगले हफ्ते संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर सकते हैं। चर्चा के बाद प्रधानमंत्री का बयान होने की संभावना जताई जा रही है, जो सरकार की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई को संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार ने दोनों सदनों में विशेष चर्चा के लिए 16 घंटे का समय आवंटित किया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर कुल 25 घंटे की चर्चा होगी

सरकार ने इस गंभीर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे का समय निर्धारित किया है। दोनों सदनों में कुल 25 घंटे की चर्चा होगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्पष्टीकरण और बयान दिए जाने की संभावना है। यह भी बताया गया है कि प्रधानमंत्री का संबोधन, चर्चा की समाप्ति के बाद ही आएगा।

विपक्ष का दबाव: प्रधानमंत्री खुद संसद में दें बयान

विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। विपक्षी नेताओं की मांग है कि प्रधानमंत्री खुद संसद में खड़े होकर ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के युद्धविराम पर स्थिति स्पष्ट करें। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी चर्चा से बचने की कोशिश कर रहे हैं और देश को जवाब देने से पीछे हट रहे हैं।

राहुल गांधी का आरोप: “प्रधानमंत्री जवाब देने से कतरा रहे हैं”

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने जब इतना बड़ा सैन्य अभियान चलाया, तो प्रधानमंत्री को देश के सामने आकर खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अब तक संसद से बचते रहे हैं, जबकि देश और जवानों को लेकर सवाल गंभीर हैं।

विपक्ष नहीं करना चाहता इंतजार, तत्काल जवाब की मांग

विपक्षी दलों का कहना है कि अगले हफ्ते तक इंतजार करना काफी नहीं है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री को तत्काल संसद में बयान देना चाहिए। विपक्षी खेमा इसे सिर्फ “राजनीतिक रणनीति” मान रहा है, जिससे सरकार विपक्ष के सवालों को टालने की कोशिश कर रही है।

अगले हफ्ते पर टिकी निगाहें, पीएम के बयान से बंधी उम्मीदें

अब सबकी निगाहें अगले हफ्ते की निर्धारित चर्चा और प्रधानमंत्री मोदी के संभावित संबोधन पर टिकी हैं। जहां सरकार ने चर्चा के लिए मंच तैयार कर दिया है, वहीं विपक्ष तुरंत जवाब चाहता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष के दबाव के बीच सदन में खुद मौजूद रहकर बयान देते हैं, या वह सिर्फ चर्चा के बाद ही प्रतिक्रिया देंगे।

Read More : Rahul Gandhi attack : राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला, ‘सीजफायर ट्रंप ने करवाया, देशभक्ति का दावा करने वाले भाग गए’

Thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

2 hours ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

4 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

4 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

5 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

5 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

5 hours ago

This website uses cookies.