Balrampur News : बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में धान खरीदी को लेकर टोकन की अव्यवस्था थमने का नाम नहीं ले रही है। शासन–प्रशासन से बार-बार मिले आश्वासनों के बावजूद समस्या जस की तस बनी रहने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को तीसरी बार आंदोलन का रास्ता अपनाया। सुबह करीब 10:30 बजे किसानों ने अंबिकापुर–रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धान खरीदी केंद्र के समीप चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसानों का कहना है कि 12 जनवरी को तहसीलदार कावेरी मुखर्जी के साथ हुई चर्चा के दौरान धान खरीदी की लिमिट बढ़ने पर टोकन समस्या समाप्त होने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे पर किसानों ने खरीदी केंद्र के पंजी में अपने नाम दर्ज कराए। लेकिन लिमिट बढ़ने के बाद भी पंजी में दर्ज किसानों के टोकन क्रमवार नहीं कट पाए। इससे पहले से प्रतीक्षा कर रहे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई और वे खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे।
आंदोलन की सूचना पर तहसीलदार कावेरी मुखर्जी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों को बताया कि राजपुर धान खरीदी केंद्र की लिमिट और बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर पुनः प्रस्ताव भेजा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसानों का धान खरीदा जा सके। वहीं, राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि पंजी में दर्ज सभी किसानों के टोकन क्रमवार काटे जाएंगे। साथ ही, धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था बनाए रखने और सहयोग के लिए पुलिस प्रतिनिधि की तैनाती भी की जाएगी।
प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। हालांकि किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते धान की खरीदी नहीं की गई, तो उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि धान बिकने में देरी से कर्ज चुकाने और घरेलू खर्च चलाने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो शीघ्र धान खरीदी सुनिश्चित की जाए, अथवा किसानों का कर्ज माफ किया जाए।
गौरतलब है कि राजपुर क्षेत्र में धान खरीदी को लेकर असंतोष पहले से ही बना हुआ है। इससे पहले 19 दिसंबर को किसानों ने चक्का जाम किया था, वहीं 5 जनवरी को एसडीएम कार्यालय का घेराव भी किया जा चुका है। मंगलवार के आंदोलन की सूचना पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी भी मौके पर पहुंचे और किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। किसानों ने साफ संकेत दिए हैं कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Ish Sodhi Injury : साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…
Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार, 15 मार्च 2026 को देश के…
US-Iran War Cost: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच छिड़ा युद्ध अब अपने तीसरे हफ्ते…
Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया…
Dubai Airport Attack: ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब पूरे मिडिल…
Body Detox through Feet: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक ऐसी समस्या बन…
This website uses cookies.