Balrampur-Ramanujganj राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर शासकीय एवं निजी भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम दर्ज कर धान बिक्री करने के मामले में चौकी डवरा, थाना पस्ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटवारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भुईयां पोर्टल में कूटरचना और षड्यंत्र के जरिए बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि के दुरुपयोग का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने चंद घंटों के भीतर कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपीगण द्वारा कुल 29.008 हेक्टेयर शासकीय एवं निजी भूमि के राजस्व अभिलेखों में छलपूर्वक छेड़छाड़ की गई। जांच में सामने आया कि पटवारी अजेंद्र टोप्पो और वीरेंद्र गुप्ता ने आपसी षड्यंत्र के तहत भुईयां पोर्टल में फर्जी प्रविष्टियां कर धान बिक्री के उद्देश्य से वीरेंद्र गुप्ता तथा उसके परिवारजनों के नाम हल्का पटवारी की आईडी का दुरुपयोग करते हुए दर्ज कराए। शिकायत की जांच उपरांत आरोप प्रमाणित पाए गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी डवरा में अपराध क्रमांक 45/2025 धारा 318, 319, 336, 338, 340 एवं 61 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेंद्र गुप्ता (28 वर्ष), निवासी कोटडीह तथा पटवारी अजेंद्र टोप्पो (46 वर्ष), निवासी जमुनिया थाना राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की आगे की जांच जारी है और इस पूरे फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।
Trump Targets Cuba: अमेरिकी राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प…
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और बढ़ते पारे से…
CG 12th Hindi Paper Leak: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड की…
Bastar Surprise Inspection: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सरकारी सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित…
Bijapur Hostel Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक साथ तीन स्कूली छात्राओं के गर्भवती…
Natural Kidney Cleanse: मानव शरीर का हर अंग अपनी कार्यप्रणाली के लिए पानी पर निर्भर…
This website uses cookies.