Oplus_131072
बतौली (सरगुजा)। रविवार देर शाम बतौली बगीचा रोड पर बिलासपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बतौली के सरमना में आरएचओ के पद पर पदस्थ ईश्वर दयाल इक्का बिलासपुर बगीचा रोड पर क्रेशर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके चेहरे पर काफी गंभीर चोटें आई थी। 112 वाहन के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लाए गया था।
ईश्वर दयाल के मौत की खबर लगते ही स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। गौर तलब है कि इस समय राष्ट्रीय राजमार्ग सहित आसपास की सड़कें दुरुस्त हालात में हैं जिस वजह से तेज रफ्तार में लोग वाहन चलाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ईश्वर दयाल की मौत अपने वाहन से गिरने या किसी अन्य वाहन से टकराने से हुई है ,इस मामले में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही थी। मौत की खबर लगते ही उनके परिवार में मातम छा गया था। आरएचओ शादी शुदा थे और उनकी एक संतान है।
Lung Capacity: मानव शरीर की संरचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सामान्य इंसान…
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
This website uses cookies.