जनदर्शन में पंडित दास को कलेक्टर से मिली साक्षरता की सौगात

कलेक्टर ने उल्लास साक्षरता की दी जानकारी, प्रोत्साहन पर आवेदक ने सीखा लिखना, अंगूठा लगाने के बजाय हस्ताक्षर कर दिया अपना आवेदन

अंबिकापुर (thetarget365)। कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर की अध्यक्षता में प्रति मंगलवार समयसीमा के बैठक के बाद कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जाता है। कलेक्टर जनदर्शन में फरियादी अपने आवेदन लेकर पहुंचते हैं जिनके निराकरण के लिए कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। आज मंगलवार को हमेशा की तरह जनदर्शन चल रहा था और आवेदन लिए जा रहे थे। इसी बीच लखनपुर विकासखंड के ईरगवां गांव से आवेदक पंडित दास अपना आवेदन लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर ने आवेदक का आवेदन लिया और जब आवदेक के हस्ताक्षर की जगह अंगूठे की छाप देखी, तो उन्होंने पंडित दास से उनकी शिक्षा की जानकारी ली। आवेदक ने बताया कि वे पढ़े लिखे नहीं है, इसलिए अंगूठा लगाते हैं। इस पर कलेक्टर ने उन्हें शासन के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में बताया और पढ़ना लिखना सीखने की अपील की। कलेक्टर ने उन्हें अपना नाम लिखना सीखने के लिए प्रेरित किया जिसका असर हुआ कि जनदर्शन खत्म होने से पहले ही पंडित दास अपना नाम लिखना सीख गए। उन्होंने साक्षरता अभियान के तहत साक्षरता कार्यालय में कर्मचारियों की मदद से अपना नाम लिखना सीखा और आखिर में अंगूठा लगाने की बजाय कलेक्टर के समक्ष धीरे-धीरे हस्ताक्षर करके पुनः अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर ने साक्षरता के जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता को ग्राम इरगवां में साक्षरता कक्षा संचालन हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर एवं जन दर्शन में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों ने ताली बजाकर दास को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

thetarget365

Recent Posts

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

39 minutes ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

43 minutes ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

49 minutes ago

Monsoon 2026 Update: केरल में झमाझम बारिश के साथ मानसून की आहट, जानें आपके राज्य में कब पहुँचेगा?

Monsoon 2026 Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2026 के मानसून को लेकर…

1 hour ago

Balrampur News : फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सीआरपीएफ में नौकरी करने वाला बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर केंद्रीय…

1 hour ago

This website uses cookies.