Oplus_16777216
राजनांदगांव @thetarget365 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के राजनांदगांव स्टेशन में बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना उस वक्त टल गई, जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के निरीक्षक समीर खलखो की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में असंतुलित होकर गिरा यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया था, लेकिन निरीक्षक ने बिना समय गंवाए जोखिम उठाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्लेटफॉर्म पर मौजूद निरीक्षक समीर खलखो और सहायक उप निरीक्षक आर. एस. बागड़ेरिया ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांपा। बिना देर किए, निरीक्षक खलखो दौड़ पड़े और साहसिक प्रयास करते हुए यात्री को ट्रेन के नीचे जाने से पहले ही बाहर खींच लिया। यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में घटा, लेकिन उनकी त्वरित प्रतिक्रिया ने एक अनमोल जीवन की रक्षा की।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और आरपीएफ अधिकारियों ने निरीक्षक समीर खलखो के इस कर्तव्यपरायण एवं साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें उदाहरणात्मक कर्मठता का प्रतीक बताया है।
Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…
Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
Bemetara Court Verdict : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक अदालत ने अंधविश्वास और धर्मांतरण…
This website uses cookies.