अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के प्रथम उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने मनेन्द्रगढ़ मार्ग की खस्ताहाल सड़कों के सुधार कार्य का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर गड्ढों को भरने का कार्य लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा 85 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। सिंह देव ने पीजी कॉलेज से शैलगिरी होटल तक बीटी पैच रिपेयर कार्य का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित तकनीकी टीम से कार्य की गुणवत्ता और प्रकृति की जानकारी ली।
लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए एनएच विभाग की इस सड़क का संधारण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। गांधी चौक से सिलफिली के बीच सड़क पर गड्ढों को भरने के लिए 85 लाख रुपये का अनुमानित खर्च है। सिंह देव ने कहा कि एनएच पर दोनों ओर नाली निर्माण किए बिना और सड़क का उन्नयन किए बिना, पैच रिपेयरिंग से केवल अस्थायी राहत ही संभव है। उन्होंने बारिश के कारण सड़क के जल्दी टूटने पर भी चिंता व्यक्त की।
सिंह देव ने शहर की अन्य प्रमुख सड़कों जैसे बिलासपुर चौक से एनएच तक, सदर रोड और घुटरा पारा की मरम्मत और आवश्यकतानुसार नवनिर्माण करने अधिकारियों को कहा है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों की बदतर हालत से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और धूल की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं।
सड़कों के सुधार की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन और चक्काजाम के कारण सरगुजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं पर पिछले 45 दिनों में दो बार आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा बंटी, हेमन्त तिवारी, वेदप्रकाश शर्मा बेदी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सोनी, दिलीप धर, संजीव मंदिलवार, मदन जायसवाल, प्रमोद चौधरी, संजय सिंह, अजय सिंह, आलोक सिंह, निक्की खान, सतीश बारी, इमरान खान, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, प्रिंस विश्वकर्मा, ज्ञान तिवारी, शशि, विशाल देवनाथ, अभिषेक सोनी, अविनाश कुमार, ऋषभ गर्ग, प्रीति सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
सिंह देव ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़कों के उन्नयन और मरम्मत का कार्य पूरा करने कहा है ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।
Goldfish driving car: दुनिया में रिकॉर्ड बनाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए अक्सर…
Dattatreya Hosabale: हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित…
UP Politics: भारत में गहराते ऊर्जा संकट और एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कमी ने उत्तर…
Raipur Meat Ban: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी मार्च महीने के दौरान तीन विशेष…
Amit Shah Guwahati Rally: असम की राजधानी गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए…
Balrampur News : मनरेगा योजना की रक्षा और संगठन को वार्ड, पंचायत व बूथ स्तर…
This website uses cookies.