★ उदयपुर के ग्राम चैनपुर में फैला प्रकोप, अब तक उल्टी-दस्त के 25 मरीज मिले पीड़ित
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैनपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित ग्रामीण युवक की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रशासन पिछले पांच दिनों से गांव में फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य कैंप लगाकर पीड़ितों का उपचार कर रहा है। स्वास्थ्य कैंप में अब तक 25 मरीज उल्टी-दस्त से पीड़ित मिले हैं, जिनमें 15 को अंबिकापुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
जानकारी अनुसार चैनपुर में मिले उल्टी-दस्त पीड़ितों में से अर्जुन राम 34 वर्ष को लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। उसकी खराब स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने शनिवार को उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया था। बीती रात करीब 3 बजे उपचार के दौरान अर्जुन राम की मौत हो गई। अर्जुन राम राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी मौत से ग्रामीणों में शोक है।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.