Balrampur News : भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। वाड्रफनगर तहसील के पंडरी गांव में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

जानकारी मुताबिक, एक किसान ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी कार्यालय में आवेदन दिया था। लेकिन पटवारी मोहन सिंह ने बार-बार काम टालते हुए किसान से 13 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। जब किसान ने पैसे देने से इनकार किया तो पटवारी ने साफ कह दिया कि बिना रिश्वत दिए काम नहीं होगा।

परेशान किसान ने मामले की शिकायत ACB में दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत लेते मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी रकम भी बरामद की गई। ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।










