Oplus_131072
सीतापुर @thetarget365 जर्जर नेशनल हाईवे 43 की वजह से सालों से धूल खाकर परेशान हो चुके नगरवासियों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। विकास मंच एवं व्यापारी संघ के नेतृत्व में नगरवासियों द्वारा कारगिल चौक पर किये गए चक्काजाम की वजह से आवागमन बाधित हो गया है।
वर्षों से खस्ताहाल सड़क पर चलने मजबूर सीतापुर के नागरिको ने आज गुरुवार को मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। धूल से हो रही परेशानियों से उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी अब तक कोई पहल नहीं किया गया है। जिससे नाराज नागरिकों को गुस्सा फूट पड़ा और सब आंदोलन करने सड़क पर उतर गए। चक्काजाम के दौरान यात्री बसों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। वही भारी वाहनों के जाम में फंसे होने की वजह से सड़क के NH 43 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
व्यापारियों से मांगा सहयोग
18 अक्टूबर शुक्रवार को व्यापारी संघ सीतापुर द्वारा नगर बंद का आह्वान किया गया है। संघ ने सभी व्यापारी बंधुओ से निवेदन किया है कि कल 18 अक्टूबर को अपनी अपनी प्रतिष्ठान बंद कर चक्काजाम में अपना अमूल्य योगदान दें।
Iran Government Conflict : मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और अमेरिका के साथ बढ़ती…
ICC Test Rankings : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 1 मई 2026 को अपनी ताजा…
Anil Ambani Loan Dispute : रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी एक बार फिर कानूनी…
FIFA World Cup 2026 : ब्राज़ीलियाई फुटबॉल के पोस्टर बॉय नेमार जूनियर एक बार फिर…
Bangladeshi Infiltration : भारत और पड़ोसी देश बांग्लादेश के राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल…
GST Collection April 2026 : भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत बेहद…
This website uses cookies.