ताज़ा खबर

Pigeon Security Scare : ड्रोन की नहीं, कबूतरों की थी चाल, लाल-हरी लाइट बांधकर फैलाई जा रही थी दहशत

Pigeon Security Scare : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक अनोखी और चौंकाने वाली साजिश का पर्दाफाश किया है। बीते कुछ समय से लोगों के बीच यह अफवाह तेजी से फैल रही थी कि रात के अंधेरे में आसमान में रहस्यमयी ड्रोन उड़ते दिखाई दे रहे हैं जिनमें लाल और हरी लाईट जलती है। इस अफवाह ने लोगों में भय का माहौल बना दिया था। अब पता चला है कि यह डर असली ड्रोन का नहीं, बल्कि कबूतरों पर लाइट बांधकर उड़ाए गए एक झांसे का नतीजा था।

रात में उड़ते ‘लाइट वाले कबूतर’ बने दहशत का कारण

दरअसल, मंगलवार रात ककरौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आसमान में कोई चमकती हुई चीज दिखाई दे रही है, जिसे लोग ड्रोन समझ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर उस रहस्यमयी रोशनी का पीछा किया। वह रोशनी जंगल की ओर जा रही थी, जहां जाकर पुलिस को असली साजिश का पता चला। पुलिस जब जंगल के इलाके में पहुंची, तो वहां कुछ कबूतरबाज मौजूद थे। पुलिस ने आसमान में उड़ रहे दो कबूतरों को पकड़ा, जिनके पैरों और गले में लाल और हरी एलईडी लाइट बंधी हुई थी। इसके साथ ही मौके से दो युवक शोएब और शाकिब को गिरफ्तार किया गया, जो इस हरकत के पीछे थे।

पूछताछ में कबूली साजिश की बात

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में माना कि उन्होंने जानबूझकर कबूतरों के साथ लाइट बांधकर उड़ाने की योजना बनाई थी ताकि लोग इसे ड्रोन समझें और डर फैल जाए। उन्होंने बताया कि वह पहले से फैली ड्रोन अफवाह का फायदा उठाकर इलाके में सनसनी और दहशत पैदा करना चाहते थे। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाल के दिनों में रात को आसमान में चमकती लाइटों की खबरें सामने आ रही थीं। लोगों को लग रहा था कि ये ड्रोन हैं, जिससे कई इलाकों में लोग रात को पहरा देने तक मजबूर हो गए थे। पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के बीच ककरौली की घटना ने पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी।

पुलिस ने समय रहते साजिश को किया विफल

पुलिस की सतर्कता और तत्परता से यह साजिश समय रहते बेनकाब हो गई। शोएब और शाकिब को गिरफ्तार कर उनके पास से दो कबूतर और लाल-हरी एलईडी लाइट जब्त की गई है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एक झूठी ड्रोन अफवाह ने लोगों की नींद हराम कर दी थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने साजिश की असलियत सामने ला दी। कबूतरों पर बांधी गई लाइटों के जरिए डर का माहौल बनाने वाले युवकों पर अब कानूनी शिकंजा कस चुका है।

Read More : YouTube updates : डिजिटल सुरक्षा के लिए कड़े नियम, YouTube भी हुआ TikTok, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स की सूची में शामिल

Thetarget365

Recent Posts

Kushinagar ISIS Arrest : दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन, कुशीनगर से आईएसआईएस संदिग्ध गिरफ्तार

Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…

2 hours ago

RR vs GT highlights : राजस्थान रॉयल्स की रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने पलटी हारी हुई बाजी।

RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…

2 hours ago

Bengal Election 2026 : भाजपा ने जारी की पांचवीं लिस्ट, 292 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल

Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…

2 hours ago

Jaggi Murder Case : हाईकोर्ट से दोषी करार अमित जोगी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सोमवार को होगी सुनवाई

Jaggi Murder Case :  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…

4 hours ago

Kerala Election 2026 : केरल के चुनावी दंगल में धनबल और बाहुबल का कब्जा, एडीआर की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Kerala Election 2026 :  केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…

4 hours ago

Chhattisgarh RTE crisis: छत्तीसगढ़ आरटीई प्रवेश संकट, निजी स्कूलों का असहयोग, 55 हजार बच्चों का भविष्य दांव पर

Chhattisgarh RTE crisis :  छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…

5 hours ago

This website uses cookies.