Piyush Goyal US message : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। इस बीच अब इस समझौते को लेकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का बयान जारी हुआ है। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीयूष गोयल के बयान पर टिप्पणी की है।
मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन भारत पर किसी समयसीमा का दबाव नहीं है। राष्ट्रीय हित समय सीमा से ऊपर हैं। इस बयान को लेकर अब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक खबर पोस्ट की जिसमें पीयूष गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय हित समय सीमा से ऊपर है। इस बयान पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि पीयूष गोयल जितना चाहें छाती पीट लें, मेरे शब्द याद रखें, मोदी-ट्रंप टैरिफ की समयसीमा पर झुक जाएंगे।
जहां एक ओर राहुल गांधी ने पीयूष गोयल को घेरा है। वहीं, इस समझौते को लेकर मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोई भी समझौता तभी किया जाएगा जब वह देश के हित में होगा। उन्होंने कहा कि कृषि और ऑटोमोबाइल जैसी समस्याएं अभी तक हल नहीं हुई हैं।
पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता तभी संभव है जब दोनों देशों को लाभ होगा। यदि एक अच्छा व्यापार समझौता किया जाता है जो भारत के हितों की रक्षा करता है और राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखता है, तो भारत को विकसित देशों के साथ व्यापार करने में कोई समस्या नहीं होगी।
दरअसल, भारत द्वारा दबाव में आकर कोई भी व्यापार समझौता नहीं करने का बयान अभी इसलिए जारी किया जा रहा है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत करीब 100 देशों पर जवाबी टैरिफ लगा दिया है, जिस पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। हालांकि, अमेरिका द्वारा यह टैरिफ प्रतिबंध 90 दिनों के लिए लगाए जाने के बाद अब यह टैरिफ प्रतिबंध 9 जुलाई को समाप्त हो रहा है। यही कारण है कि इस समझौते पर बातचीत तेज हो गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उम्मीद जताई है कि भारत-अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील होगी, टैरिफ भी कम रहेंगे। मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, भारत के साथ ट्रेड डील कुछ अलग होगी।भारत टैरिफ के मामले में किसी भी देश को रियायत नहीं देता है। लेकिन मेरा मानना है कि इस बार की ट्रेड डील से दोनों देशों को फायदा मिलने वाला है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री कहा है कि भारत के किए गए रक्षा सौदे ज अमेरिका ने भारत को जो रक्षा उपकरण दिए हैं, उनका भारतीय सेना सफलतापूर्वक उपयोग कर रही है।
हेगसेथ ने 10 साल के नए रक्षा समझौते पर जल्द हस्ताक्षर की उम्मीद जताई। हेगसेथ बोले, दोनों देशों में सैन्य सहयोग बढ़ेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्ष इस ट्रेड डील को 2030 तक प्रस्तावित 43 लाख करोड़ (500 अरब डॉलर) के द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की पहली कड़ी मान रहे हैं।
उनका मानना है कि ये डील द्विपक्षीय डील का आधार बनेगी। पीएम नरेंद्र मोदी की फरवरी में अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड 2030 के समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
इस साल सितंबर-अक्टूबर तक दोनों देशों के बीच इस पर फाइनल हस्ताक्षर होने की संभावना है। दोनों देशों के प्रतिनिधियों का कहना है कि व्यापार को बढ़ाने के लिए टैरिफ को घटाने पर साझा कार्रवाई हो।
भारत का कहना है कि अमेरिका यदि भारत के साथ वर्तमान में चल रहे व्यापार घाटे को कम करना चाहता है तो उसे कुछ सेक्टरों में भारतीय उत्पादों के लिए बेहतर माहौल देना पड़ेगा।
भारत ने कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर टैरिफ में कमी करने का ऐलान कर भी दिया है। अब अमेरिका के पाले में गेंद है।
जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार यदि 9 जुलाई के बाद भी कई देशों पर ट्रम्प के टैरिफ लागू रहते हैं तो अमेरिकी कर्मचारियों को 7 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है।
भारत और अमेरिका के बीच अगर 9 जुलाई तक कोई समझौता नहीं हुआ हुआ तो भारत पर 26% टैरिफ लग सकता है। इस दिन से ट्रम्प के सस्पेंडेड टैरिफ दोबारा लागू होंगे।
ट्रम्प ने 2 अप्रैल को दुनियाभर के करीब 100 देशों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया था। इसमें भारत पर 26% टैरिफ लगा। फिर 9 अप्रैल को ट्रम्प प्रशासन ने इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया।
ट्रम्प ने ये समय भारत जैसे देशों को डील पर फैसले लेने के लिए दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने एक सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया कि अगर बातचीत नाकाम रहती है, तो 26% का टैरिफ स्ट्रक्चर तुरंत प्रभाव से फिर से लागू हो जाएगा
Read More : Kamal Haasan के बयान पर बवाल, कन्नड़ को ‘तमिल से जन्मी’ बताने पर बेंगलुरु कोर्ट ने बयानबाजी पर लगाई रोक
Vijay CM Oath : तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…
Ambikapur Skeleton Case : छत्तीसगढ़ के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने…
Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुँचने का सफर…
iPhone 17 Pro Max : अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे…
Chirmiri Ram Katha : छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में भक्ति और आध्यात्म का एक बड़ा सैलाब…
Ambikapur Online Betting : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना…
This website uses cookies.