Breaking

Plane Lands on Car: तेज रफ्तार प्लेन सीधे कार पर लैंड, हाईवे पर हुआ ये भयानक हादसा

Plane Lands on Car: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को चौंका दिया। आसमान में उड़ता हुआ एक प्लेन अचानक नीचे आया और सड़क पर चल रही कार से टकरा गया। यह घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार यह विमान “फिक्स्ड-विंग मल्टी-इंजन” था। यह सीधे सड़क पर चल रही 2023 मॉडल की टोयोटा कैमरी कार से टकरा गया। कार को एक 57 वर्षीय महिला चला रही थीं। हादसा सोमवार शाम करीब 5:45 बजे हुआ।

Plane Lands on Car: डैशकैम में कैद हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो पीछे चल रही एक अन्य कार के डैशकैम में कैद हो गया। वीडियो में साफ दिखता है कि भीड़-भाड़ वाली सड़क पर विमान अचानक गोता लगाता है और इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश करते हुए सीधे कार से टकरा जाता है। यह दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की सांसें थम गईं।

Plane Lands on Car: महिला ड्राइवर को मामूली चोटें

अधिकारियों ने बताया कि कार चला रही महिला को हादसे के बाद तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। यह किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।विमान को ऑरलैंडो का 27 वर्षीय पुरुष पायलट चला रहा था। अधिकारियों के अनुसार इस खतरनाक दुर्घटना में पायलट को कोई चोट नहीं आई। यह भी एक राहत की खबर रही कि हादसा गंभीर होने के बावजूद दोनों की जान बच गई।

घटनास्थल की तस्वीरें

दुर्घटना के बाद घटनास्थल से आईं तस्वीरों में कार और विमान का बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रंक दिखाई दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि विमान का अगला हिस्सा और उसका पहिया टकराने के बाद पूरी तरह फट गया है। कार का पिछला हिस्सा भी बुरी तरह टूट-फूट गया।

जाको राखे साइयां…

लोगों ने इस घटना को “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय” कहकर वर्णित किया। इतनी भयानक दुर्घटना के बावजूद महिला और पायलट दोनों सुरक्षित बच निकले। यह हादसा इस बात का प्रमाण है कि कभी-कभी जीवन बचाने वाली परिस्थितियां इंसानी समझ से परे होती हैं।

जांच जारी

स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की थी लेकिन नियंत्रण खो बैठा और कार से टकरा गया। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण इस दुर्घटना के पीछे जिम्मेदार था।

लोगों में दहशत

इस घटना ने स्थानीय लोगों को हिलाकर रख दिया है। भीड़-भाड़ वाली सड़क पर अचानक विमान का गिरना और कार से टकराना किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था। लोग अब भी इस हादसे की चर्चा कर रहे हैं और इसे अपनी आंखों से देखने वाले लोग इसे जीवन का सबसे डरावना अनुभव बता रहे हैं।

Avatar

Thetarget365

Writer & Blogger

All Posts

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Breaking
  • Take
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • नौकरी/ शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • ट्रेंड
    • Thetarget365
    • पशु-पक्षी
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    •   Back
    • तेलंगाना
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
    • त्रिपुरा
    • असम
    • अरुणाचल प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • आंध्र प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • ओडिशा
    •   Back
    • सोशल मीडिया

© 2025 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Designed By Best News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.