25 वें सालगिरह पर नेत्रदान का लिया संकल्प

अंबिकापुर (thetarget365)। लोग अपनी शादी सालगिरह बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन दंपति को खूब बधाई मिलती है। पति-पत्नी एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और साथ रहते हुए कई अहम फैसले भी लेते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक ऐसा वाक्या सामने सामने आया है जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। अंबिकापुर में एक दंपति ने अपने वैवाहिक 25 वें वर्षगांठ के मौके पर नेत्रदान करके मिशाल पेश की है।

अंबिकापुर के रहने वाले दंपति भारत भूषण तिवारी और उनकी पत्नी श्रीमती नीना तिवारी ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर नेत्रदान करने का निर्णय लिया। जिसके लिए उन्होंने शहर के युवा समाजसेवी आर्यन सिन्हा (आयुष) से संपर्क करके भारत सरकार की अधिकारी वेबसाइट नोटो में जाकर पंजीयन किया।बता दें कि आर्यन छत्तीसगढ़ ऑर्गन डोनेशन लाइट के संस्थापक हैं तथा विगत ढाई वर्षो से लोगों को “रक्तदान महादान–अंगदान जीवनदान” कार्यक्रम के तहत 300 से ज्यादा जरूरतमंद तक पहुंच चुके हैं और 500 से ज्यादा नेत्रदान हेतु पंजीयन कर चुके हैं। इस दौरान दंपति का पूरा परिवार और संस्था के लोग मौजूद रहे। दंपति की ओर से नेत्रदान करने के फैसले की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। इस दौरान तिवारी ने बताया कि हमारी आंखें दूसरों की रोशनी बने इसी उद्देश्य से हम पति-पत्नी ने नेत्रदान करने का निर्णय लिया है। हम सभी लोगों से अपील करते है कि इस रक्तदान महादान–अंगदान जीवनदान अभियान में जुड़े। युवा समाजसेवी आर्यन ने कहा कि अभी तक अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से 3 लोगों के द्वारा अपना अंगदान किया गया है। यह सरगुजा संभाग का ऐसा पहला मामला है कि किसी दंपति के द्वारा एकमत होकर एक साथ नेत्रदान करने का निर्णय लिया गया है। ये काफी सराहनीय पहल है।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

1 hour ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

1 hour ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

2 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

2 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

2 hours ago

This website uses cookies.