PM मोदी ने देश को दी 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात
PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। वाराणसी के बनारस (पूर्व मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
नई ट्रेनों में प्रमुख है वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लोगों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रवाना किया।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मौजूदा विशेष ट्रेनों की तुलना में औसतन 2 घंटे 40 मिनट तक समय बचाएंगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेल मंत्रालय का कहना है कि ये ट्रेनें न केवल यात्रियों को सुविधा देंगी, बल्कि देश के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्रों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी।
यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ती है। इस रूट पर ट्रेन के चलने से तीर्थयात्रा और सांस्कृतिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक अब श्रद्धालु और पर्यटक तेज़ और आरामदायक रेल कनेक्टिविटी का लाभ उठा पाएंगे।
यह ट्रेन लगभग 7 घंटे 45 मिनट में लखनऊ से सहारनपुर पहुंचेगी, जो वर्तमान विशेष ट्रेनों से करीब 1 घंटे तेज है। इससे लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को बड़ा लाभ होगा। इसके संचालन से हरिद्वार और रुड़की तक की रेल पहुंच भी बेहतर होगी, जिससे मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
यह ट्रेन फिरोजपुर, बठिंडा, पटियाला और दिल्ली के बीच चलेगी और अपनी यात्रा 6 घंटे 40 मिनट में पूरी करेगी। यह इस मार्ग पर सबसे तेज़ ट्रेन होगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को मजबूती मिलेगी। पंजाब के उद्योगों को राष्ट्रीय राजधानी से सीधी और तेज़ रेल कनेक्टिविटी का बड़ा फायदा होगा।
दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक बड़ी सुविधा लेकर आई है। एर्नाकुलम से बेंगलुरु की यात्रा अब मात्र 8 घंटे 40 मिनट में पूरी होगी, जो पहले से करीब 2 घंटे कम है। यह ट्रेन केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक को जोड़ते हुए आईटी प्रोफेशनल्स, छात्रों और पर्यटकों के लिए तेज़ यात्रा का नया विकल्प बनेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें “नए भारत की नई रफ्तार” का प्रतीक हैं। इन ट्रेनों के संचालन से देश के कई राज्यों में आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन और रोज़गार को नई गति मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आने वाले महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों में 10 से अधिक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है।
Read More : Trump G20 Boycott: डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया G20 समिट का बहिष्कार? साउथ अफ्रीका पर भड़के, लगाए गंभीर आरोप!
Jeffrey Epstein Files : जब भी वैश्विक स्तर पर तकनीकी क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली और…
Satyabrata Kumar VRS : देश के कई सबसे बड़े और हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की…
JEE Advanced Result : देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी और इंजीनियरिंग संस्थानों यानी भारतीय प्रौद्योगिकी…
Organic Farming : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक में स्थित धरमपुर गांव आज…
Samir Murder Case : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आ…
Virat Kohli Victory Hug : अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 31 मई…
This website uses cookies.