PM Modi Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आयोजित 17वें रोजगार मेले में देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र (Job Letter) बांटे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने युवाओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि “यह केवल सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा में सक्रिय योगदान देने का अवसर है।”
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार दिवाली से पहले युवाओं को जीवन की “नई रोशनी” मिली है। उन्होंने कहा, “उत्सवों के बीच पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलना यानी उत्सवों की खुशी दोगुनी हो गई है। देश के 51 हजार से अधिक परिवारों में आज आनंद का माहौल है।” उन्होंने कहा कि आपकी यह सफलता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देश की सामूहिक सफलता है। “जब आत्मविश्वास के साथ देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा जुड़ता है, तब हर युवा भारत के विकास का वाहक बन जाता है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। “नागरिक देवो भव हमारा मंत्र है और युवाओं का सशक्तिकरण भाजपा और NDA सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,”* उन्होंने कहा। पीएम मोदी ने बताया कि अब तक 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र रोजगार मेलों के माध्यम से दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अवसर देने का व्यापक अभियान है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार ने ‘पीएम विकसित भारत योजना’ के तहत साढ़े तीन करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही स्किल इंडिया मिशन और नेशनल करियर सर्विस प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को नई ट्रेनिंग और रोजगार अवसरों से जोड़ा जा रहा है।
पीएम मोदी ने ‘प्रतिभा सेतु पोर्टल’ की शुरुआत को युवाओं के लिए बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, “जो उम्मीदवार UPSC की फाइनल लिस्ट तक पहुंचे लेकिन चयनित नहीं हुए, उनकी मेहनत अब बेकार नहीं जाएगी। निजी और सार्वजनिक संस्थान इस पोर्टल के जरिए ऐसे युवाओं को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित कर सकेंगे।” उन्होंने कहा कि यह पहल भारत के युवाओं की प्रतिभा को नई दिशा देगी और “देश के युवा सामर्थ्य को दुनिया के सामने लेकर आएगी।”
इस बार रोजगार मेले का आयोजन देशभर के 40 स्थलों पर किया गया। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि पहला रोजगार मेला 22 अक्टूबर 2022 को शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक 9.73 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी मिल चुकी है।
Read More : Bihar Elections 2025: समस्तीपुर से पीएम मोदी ने भरी हुंकार -“फिर एक बार NDA सरकार”
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.