PM Narendra Modi Birthday Special: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ एक प्रभावशाली नेता हैं, बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए एक फिटनेस आइकन भी बन चुके हैं। देश के सबसे व्यस्त व्यक्ति होने के बावजूद उनका दिनचर्या इतनी अनुशासित और संतुलित है कि हर कोई उससे प्रेरणा ले सकता है। 17 सितंबर 2025 को जब प्रधानमंत्री मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में यह जानना बेहद रोचक है कि कैसे वह सीमित नींद, सादगीपूर्ण भोजन और नियमित योग-व्यायाम से खुद को न सिर्फ फिट रखते हैं, बल्कि करोड़ों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का दिन सुबह 4 बजे शुरू होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे महज 3.5 से 4 घंटे की नींद लेते हैं। चाहे रात में कितनी भी व्यस्तता क्यों न रही हो, वे सुबह समय पर उठते हैं और अपने दिन की शुरुआत मेडिटेशन और योग से करते हैं। इसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान शामिल होता है, जो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान बनाए रखता है। उनका यह अनुशासन सिर्फ प्रधानमंत्री बनने के बाद का नहीं है, बल्कि वे मुख्यमंत्री रहते हुए भी इसी रूटीन को फॉलो करते थे।
मोदी जी का मानना है कि शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखना जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है। उन्होंने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत भी इसी सोच के साथ की थी — ताकि लोग फिजिकली एक्टिव रहें और बीमारियों से दूर रहें। पीएम खुद भी रोजाना सैर करते हैं और व्यायाम को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी खाने के शौकीन नहीं हैं, लेकिन वह जो भी खाते हैं, उसमें पोषण का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी डाइट बहुत ही सिंपल और लो-ऑयल होती है।
सुबह की शुरुआत अदरक वाली चाय से होती है।ब्रेकफास्ट में उबली या रोस्ट की हुई चीजें शामिल होती हैं।उन्हें खिचड़ी, उपमा, कढ़ी, और गुजराती व्यंजन जैसे थेपला, ढोकला बेहद पसंद हैं।एक बार उन्होंने बताया था कि वह मोरिंगा (सहजन) का पराठा भी डाइट में शामिल करते हैं।उनका खानपान मौसम के अनुसार और स्वास्थ्य के लिहाज से तय किया जाता है, जिससे उन्हें दिनभर ऊर्जा मिलती है।
पीएम मोदी आयुर्वेदिक सिद्धांतों को मानते हैं। उनका मानना है कि सूर्यास्त के बाद भोजन पाचन तंत्र पर असर डालता है। इसलिए वे शाम 6 बजे के बाद कुछ नहीं खाते। इससे उनका डाइजेशन बेहतर रहता है और नींद भी अच्छी आती है।आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में जहां लोग देर रात तक खाते हैं, वहां पीएम मोदी का ये अनुशासन एक मिसाल है।
प्रधानमंत्री मोदी पिछले 50 वर्षों से लगातार नवरात्रि व्रत रखते आ रहे हैं। यह उनके लिए केवल धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि आत्मिक अनुशासन का भी प्रतीक है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि नवरात्रि में वे सिर्फ एक बार फलाहार करते हैं और खास बात ये है कि नौ दिनों तक एक ही फल खाते हैं — जैसे अगर पहले दिन पपीता खाया तो पूरे नौ दिन वही।
यह दिखाता है कि कैसे वे मानसिक शक्ति और आत्मनियंत्रण के साथ अपने शरीर और मन को नियंत्रित रखते हैं।
मोदी का लाइफस्टाइल भारतीय संस्कृति और आधुनिक विज्ञान का संतुलन है।जहां एक ओर वे योग और ध्यान को अपनाते हैं, वहीं दूसरी ओर विज्ञान आधारित डाइट और शारीरिक एक्टिविटी को भी अपनाते हैं।उन्होंने लोगों को समझाया कि फिटनेस कोई विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत है।
आज जब अधिकांश युवा समय की कमी और तनाव का बहाना बनाकर अपनी सेहत से समझौता करते हैं, पीएम मोदी उन्हें बता रहे हैं कि चाहे जिम्मेदारियां कितनी भी बड़ी क्यों न हों, खुद के लिए समय निकालना ज़रूरी है।75 साल की उम्र में भी उनकी सक्रियता, उत्साह और स्पष्ट सोच का कारण है अनुशासन, योग और संतुलित जीवनशैली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन केवल राजनीति की कहानी नहीं है, बल्कि अनुशासन, संतुलन और प्रेरणा की मिसाल है। उनका दैनिक रूटीन इस बात का प्रमाण है कि व्यस्तता कोई बहाना नहीं, बल्कि एक चुनौती है जिसे सही दिनचर्या से पार किया जा सकता है।
Read More : PM Modi’s 75th birthday: 75वें जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी की कहानी:वडनगर से दिल्ली तक का सफर
Trump claim on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हाल के…
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के उद्घाटन मुकाबले की मेजबानी को लेकर…
CBI SO Recruitment: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश कर रहे…
UAE Cybercrime law: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर प्रशासन…
Assam Assembly Election: निर्वाचन आयोग ने असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए बिगुल फूंक…
West Bengal Political Mystery: भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है…
This website uses cookies.