Categories: धर्म

कबाड़ गोदामों में पुलिस की दस्तक, 2 सौ किलो लोहे का कबाड़, 17 नग बैटरी जप्त, कीमत 35 हजार

अंबिकापुर (thetarget365)। शहर के अलग-अलग कबाड़ गोदामों में दबिश देकर पुलिस ने 2 सौ किलो लोहे का कबाड़ सहित 17 नग बैटरी बरामद किया है। जप्त माल की कीमत 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शहर के कबाड़ दुकानों/गोदामों मे किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कबाड़ गोदामों मे दबिश देकर छापेमार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बंगाली चौक रिंग रोड स्थित संतोष जायसवाल कबाड़ दुकान, दरिमा रोड कंठी स्थित फिरोज इदरीशी कबाड़ गोदाम, नमनाकला स्थित अनिल कुमार गुप्ता के कबाड़ गोदामों की सघन जांच कर कबाड़ गोदामों मे रखे सामानो की मिलान की गई।

जांच मे संदेहास्पद पाये गए सामानो के सम्बन्ध में बंगाली चौक स्थित संतोष जायसवाल के कबाड़ गोदाम संचालक एवं नमनाकला स्थित कबाड़ दुकान संचालक अनिल कुमार गुप्ता से पूछताछ किया गया। संचालक द्वारा उक्त संदेहास्पद सामान/कबाड़ के सम्बन्ध मे आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। कबाड़ के अवैध/चोरी होने की आशंका पर उक्त सामानो के सम्बन्ध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जो वर्तमान मे वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत 2 सौ किलो लोहे का कबाड़ एवं 17 नग बैटरी कीमत 35 हजार रुपये की जप्त करने की कार्यवाही की गई। पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, प्रधान आरक्षक विजय रवि, संतोष कश्यप, आरक्षक चंचलेश सोनवानी, ऋषभ सिंह, पवन यादव, पंकज लकड़ा, दीपक दास शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

8 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

8 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

9 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

9 hours ago

This website uses cookies.