पुलिस नक्सली मुठभेड़ : सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव से हथियार व सामान छोड़कर भागे नक्सली

सुकमा (thetarget365)। नक्सलियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में सुकमा पुलिस को लगातार सफलता मिल रही हैं। बुधवार को सर्चिंग के दौरान हुए मुठभेड़ में नक्सली भरमार बंदूक सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छोड़कर भाग गए।

हर मोर्चे पर नक्सली घटनाओं को विफल कर रहे सुरक्षाबल का मनोबल बढ़ा हुआ है। नक्सली किसी घटना अंजाम देते इससे पहले ही जवान उनके मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। बीते 10-15 दिनों में सुकमा पुलिस ने नक्सलियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। नक्सलियों के लगातार उपस्थिति की सूचना पर बुधवार 19 जून को सुकमा जिले के अलग-अलग कैम्पों एलारमड़गू, कोलाईगुड़ा एवं डब्बाकोन्टा से ए+सी+ई/50 वाहिनी सीआरपीएफ की नक्सल अभियान के लिए थाना भेजी के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोसनपारा, कनपराजू मेट्टा व आसपास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। इस दौरान सुरक्षा बलो द्वारा जंगल-झाड़ियों का सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। सुबह 06ः15 बजेे ग्राम कनपरराजू मेट्टा के जंगल/पहाड़ी के पास नक्सलियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षाबलों पर हमला करने व हथियार लूटने की नीयत से अत्यंत आधुुनिक हथियारों से फायरिंग किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व अपने आप को घिरता हुआ देखकर नक्सली पहाड़ी में जंगलों का आड़ लेकर भाग निकले। मुठभेड़ लगभग आधे घंटे तक चली। घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने बोल्ट एक्शन रायफल 01 नग, सिंगल शार्ट रायफल 01 नग, देशी कट्टा 01 नग, ग्रेनेड 02 नग, एके- 47 मैग्जीन 03 नग, बीजीएल सेल-04, डेटोनेटर-04 नग, एके-47 का राउण्ड -19 नग, एसएलआर 7.62 का राउण्ड -18 नग, इन्सास 5.56 खाली केश- 04 नग, जिलेटिन स्टीक 01 नग, कॉडेक्स वायर 03 मीटर, वर्दी- 02 नग, पोच 02 नग, लोहे का स्पाईक 30 नग, लकडी का स्पाईक 20 नग, बिजली तार 10 मीटर एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया। नक्सलियों के बरामद सामग्री को लेकर सभी सुरक्षा पार्टी टैक्टिकल मूवमेंट करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस लौटे।

thetarget365

Recent Posts

Naxal-Free India: अमित शाह की संसद में बड़ी घोषणा, 31 मार्च 2026 तक देश से जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद

Naxal-Free India:  लोकसभा में 'नक्सलवाद' के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

7 minutes ago

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल सुबह 10 बजे होगा जारी, यहाँ देखें अपना परिणाम

RBSE 12th Result 2026:  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब…

10 minutes ago

WI-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया ने जीती वनडे सीरीज, हार के बाद वेस्टइंडीज टीम पर लगा भारी जुर्माना

WI-W vs AUS-W:  वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा समय चुनौतियों से भरा नजर…

15 minutes ago

Vizag Shraddha-Style Murder: विशाखापट्टनम में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका को मार फ्रिज में छिपाई लाश

Vizag Shraddha-Style Murder:  आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना…

18 minutes ago

Biju Patnaik Controversy: निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के नवीन पटनायक, कहा- ‘भाजपा सांसद को मानसिक इलाज की जरूरत’

Biju Patnaik Controversy: ओडिशा की राजनीति में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के अतीत…

23 minutes ago

This website uses cookies.