पोषण अभियान से आ रहा सकारात्मक बदलाव : महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में पूरे प्रदेश में चल रहा जागरूकता कार्यक्रम

Raipur News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में पोषण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, शिशुओं और बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार करना तथा समुदाय को संतुलित आहार और सही पोषण की जानकारी देना है।

ads

कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं के उन्मूलन

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। पोषण अभियान कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि गांव-गांव तक पोषण का संदेश पहुंचाकर महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही विभाग का लक्ष्य है।

Adst

कलेक्टरों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान लगातार प्रगति कर रहा है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चैनपुर एवं ग्राम पंचायत कठौतिया में विशेष पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पोषण जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों और अधिकारियों ने महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी जिसमें 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों में बौनापन, कम वजन एवं जन्म के समय कम वजन की समस्या को रोककर कुपोषण के दर को कम करना।

एनीमिया उन्मूलन

बच्चों, किशोरियों एवं 15-49 वर्ष की महिलाओं में एनीमिया के मामलों को कम करना। पोषण जागरूकता गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को कुपोषण और संतुलित आहार के बारे में जागरूक करना। समग्र पोषण सुनिश्चित करना, माताओं और बच्चों के लिए संतुलित आहार और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ावा देना साथ ही अन्य बातें शामिल हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को पौष्टिक नाश्ता कराया गया और उनसे अपने परिवार एवं समुदाय में पोषण जागरूकता फैलाने का आग्रह किया गया। यह अभियान न केवल महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य स्तर को सुधार रहा है, बल्कि पूरे प्रदेश में सही पोषण का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.