अंबिकापुर। लंबे समय से पीड़िता के साथ रहकर आरोपी दैहिक शोषण करता रहा। युवती गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर गर्भपात कर दिया। पीड़िता दुबारा गर्भवती हुई और शादी के लिए कहने पर युवक ने मना कर दिया। पांच वर्षों तक चले इस संबंध के बाद आखिरकार पीड़िता की रिपोर्ट पर दरिमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीड़िता के घर पड़ोसी आरोपी संतोष सिंह का आना-जाना लगा रहता है। हमेशा पीड़िता से बातचीत होते रहता था। इसी बीच आरोपी संतोष सिंह ने वर्ष 2019 में पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिससे आरोपी द्वारा दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया गया था। पुनः आरोपी के दुष्कर्म से पीड़िता गर्भवती हो गई, इसकी जानकारी लगते ही पीड़िता ने शादी करने के लिए बोली तो आरोपी संतोष सिंह ने इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376(2)(एन), 313 का अपराध दर्ज कर आरोपी आरोपी संतोष सिंह 28 वर्ष निवासी दरिमा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्यवाही में थाना दरिमा से उपनिरीक्षक सेतराम गहिर, सहायक उपनिरीक्षक दिलसाय कुजूर, आरक्षक अखिलेश यादव, अभय चौबे, शरद राजवाडे़, राजकुमार जायसवाल इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
Lung Capacity: मानव शरीर की संरचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सामान्य इंसान…
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
This website uses cookies.