श्रवण मास की नागपंचमी के एक दिन पूर्व होने वाली इस कांवर पदयात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं जो अब लगभग पूर्णतया की ओर हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गे स्वाभिमान युवा कल्याण समिति द्वारा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसके लिए समिति के सदस्यों ने जमड़ी के साथ सम्पूर्ण रास्ते की व्यवस्था सहित छठ घाट में पदयात्रा की व्यापक तैयारियां की हैं। 8 अगस्त को प्रातः 6 बजे छठ घाट से कांवड़ में जल भरकर जमड़ी धाम रवाना होने वाले शिवभक्तों के लिए पूरे रास्ते भर जल-पान व भोजन की व्यवस्था की गई है।
इन्होंने की है इन स्थानों पर जलपान की व्यवस्था
हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी सहयोग करने वालो में महंगवा में बजरंग राजवाड़े व साथी, पर्री में आत्मा साहू व साथी, सिरसी में दिनेश, सोनू साहू व साथी, करकोटी रजनीश पांडे एवम साथी, मंदिर के पास शाम का नाश्ता अमरदीप सोनी, मंदिर में सुबह का नाश्ता दिनेश गुप्ता, प्रसाद मुकेश साहू, रात्रि में भक्तो के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था जिंदिया परिवार सूरजपुर के ओर से की जाएगी।
आकर्षक झांकियो के साथ होगा जगराते का भव्य आयोजन
8 अगस्त को कांवड़ यात्रा के साथ मध्यप्रदेश से आई झांकी द्वारा विशाल रोड शो किया जाएगा साथ ही रात्रि में जमड़ी धाम में भोलेनाथ के विशाल जगराते का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ से आए जस गीत सम्राट दिलीप षड़ंगी, उत्तरप्रदेश की मशहूर भोजपुरी गायिका प्रियंका पांडेय, अविनाश पूरी, अंजली गंगवाल ,मध्यप्रदेश से शुभम गुप्ता इन सभी कलाकारों को एकत्रित कर मां बागेश्वरी जागरण मंच के द्वारा भजनों की अमृत वर्षा और मध्यप्रदेश से आए अद्भुत झांकियों के साथ पूरी रात भोलेनाथ की अलख जगाएंगे। प्रति वर्ष के अनुरूप विशाल शिवलिंग की स्थापना व भव्य पुष्प श्रृंगार भी किया जाएगा।
2010 में प्रारम्भ हुई थी कांवड़ पद यात्रा की परंपरा
जमड़ी धाम कांवड़ पदयात्रा का आयोजन 2010 से प्रारंभ हुआ था। मां दुर्गे स्वाभिमान युवा कल्याण समिति के युवाओं ने जमड़ी धाम तक की लगभग 25 किमी की यात्रा को पूर्ण कर एक परंपरा की शुरूआत की थी। महज कुछ लोगों से शुरू हुई यह यात्रा अब हजारों की संख्या में तब्दील हो गई है। सूरजपुर शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे, बूढ़े, युवा, महिलाएं भारी तादाद में भगवान भोलेनाथ का जयघोष कर बोल बम का नारा लगाते हुए इस कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.