रायपुर@thetarget365 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के माना एयरपोर्ट पर उतरते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
महापौर मीनल चौबे, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के सम्मान में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नाचा और राउत नाचा की प्रस्तुति दी गई। लोक कलाकारों के नृत्य और गायन से एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक माहौल बन गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दौरे को प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है, जिसमें वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगी।
Petrol-Diesel Price : देश की जनता जिस महंगाई के डर से सहमी हुई थी, आखिरकार…
Elderly Health Care : देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी…
PBKS vs MI Result : आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…
Modi Cabinet 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…
Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…
Deepak Bati Niyam : हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…
This website uses cookies.