BSNL 4G Launch: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अब अपनी 4G सेवा पूरे भारत में शुरू कर दी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा से इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया। यह कदम भारतीय टेलीकॉम उद्योग के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, जिससे ग्राहकों को सस्ती और बेहतर इंटरनेट सेवा मिलने की उम्मीद है।
कई सालों से BSNL के कर्मचारियों और कर्मचारियों के संगठन केंद्र सरकार से 4G सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। आखिरकार केंद्र सरकार ने इस मांग को मान लिया। अब तक देशभर में करीब 98 हजार 4G टावर स्थापित किए जा चुके हैं, जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं। सरकार की ओर से BSNL के लिए करीब 37 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है ताकि कंपनी को पुनर्जीवित किया जा सके।
स्वीडन, डेनमार्क, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद भारत 4G सेवा को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक के साथ लॉन्च करने वाला दुनिया का एकमात्र देश बन गया है। यह उपलब्धि भारत की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को दर्शाती है। अब BSNL का लक्ष्य लाखों और 4G टावरों की स्थापना तेज़ी से करना है ताकि नेटवर्क कवरेज हर कोने तक पहुंच सके।
BSNL के अधिकारियों का दावा है कि 4G सेवा शुरू होने के बाद कंपनी निजी टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ मजबूती से मुकाबला कर सकेगी। अब ग्राहकों को नेटवर्क की समस्याओं से निजात मिलेगी और इंटरनेट की स्पीड में भी बढ़ोतरी होगी। खास बात यह है कि BSNL के रिचार्ज प्लान निजी कंपनियों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ते होंगे। इसका मतलब है कि ग्राहक अब 4G सेवा का लाभ काफी कम खर्च में उठा पाएंगे।
हालांकि अभी BSNL का फोकस 4G सेवा पर है, लेकिन कंपनी 5G और 6G तकनीक लाने की भी योजना बना रही है। इससे देश की टेलीकॉम सेक्टर में और क्रांतिकारी बदलाव आएगा। फिलहाल, लगभग 90 लाख BSNL ग्राहक इस नई 4G सेवा का लाभ उठाएंगे।
BSNL की 4G सेवा देश के दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सुविधा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे डिजिटल इंडिया के सपने को और मजबूत मदद मिलेगी। साथ ही यह पहल भारत को विश्व के अग्रणी डिजिटल राष्ट्रों की कतार में खड़ा करेगी।
LPG New Rules: देश में गहराते ऊर्जा संकट और रसोई गैस की बढ़ती मांग को…
Assam Polls 2026: असम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी…
Strait of Hormuz: मध्य-पूर्व में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान के साथ बढ़ती तनातनी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले…
Middle East Crisis: मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते बारूदी तनाव और विनाशकारी युद्ध की आहट…
Netanyahu Death Rumors: मध्य-पूर्व में जारी भीषण रक्तपात और इजरायल-ईरान के बीच सीधे सैन्य संघर्ष…
This website uses cookies.