अंबिकापुर (thetarget365)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 अप्रैल को अंबिकापुर में होने वाली आम सभा को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
रामविचार नेताम ने कहा कि 24 अप्रैल को तीसरी बार माँ महामाया की पावन धरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हो रहा है। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। अपने संबोधन में मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी का 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर में संबोधन होगा। उनके आगमन को लेकर सरगुजा की आम जनता में भारी उत्साह है, लगभग एक लाख से ज्यादा भीड़ उनकी सभा में जुटने का अनुमान है।
आगे उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर है, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता आतुर है। अबकी बार 400 पार केवल नारा नहीं बल्कि सच्चाई है, जो हकीकत में बदलने जा रहा है। ये वही अंबिकापुर है, जिसने मोदी जी को लाल किला बनाकर उनका भाषण कराया था जब वो भाजपा/एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनकर अंबिकापुर आये थे। इस बार भी हम सरगुजा संसदीय सीट ऐतिहासिक मतो से जीतकर मोदी जी को तोहफा देने जा रहें है। मोदी की गारंटी पर देश की जनता हर चरण के वोटिंग में मुहर लगा रही है।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.