अपराध

जमीन दिखाने के बहाने प्रापर्टी डीलर का अपहरण, सांडबार से युवक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले में जमीन के लेनदेन को लेकर एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। सूरजपुर निवासी प्रापर्टी डीलर शंकर दयाल रवि का अंबिकापुर के गांधी चौक से जमीन दिखाने के बहाने अपहरण कर लिया गया और उससे छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। युवक को 24 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सांडबार इलाके से युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, शंकर दयाल रवि, जो नमनाकला अंबिकापुर में रहकर प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता है, को 25 जून को विक्की कुशवाहा नामक युवक ने जमीन दिखाने के बहाने गांधी चौक पर बुलाया। वहां से उसे लक्ष्मीपुर की ओर ले जाया गया, जहां पिस्टल की नोंक पर उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर कार में बिठा लिया गया। युवक ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे घण्टों अपने साथ कार में घुमाते रहे और फिर किसी एकांत स्थान पर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उससे 6 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गई।

बाद में, 26 जून को शंकर दयाल रवि को परिजनों और दोस्तों से संपर्क करने की अनुमति दी गई और गांधीनगर थाना अंतर्गत सांडबार के पास पैसे लेकर पहुंचने को कहा गया। इसकी सूचना शंकर के परिजनों ने तुरंत गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने सादी वर्दी में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपहृत युवक ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में बहादुर जायसवाल नामक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध है, जो जमीन का ही काम करता है और एक पुराने सौदे को लेकर 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहा था। आशंका है कि अपहरण की साजिश इसी विवाद के चलते रची गई।

इस गंभीर मामले पर एएसपी सरगुजा अमोलक सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट पर जांच शुरू की गई थी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम ने सांडबार से युवक को बरामद कर लिया। फिलहाल, पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जमीन विवाद के एंगल को भी गहराई से खंगाला जा रहा है।

thetarget365

Recent Posts

Election Results 2026 : 4 राज्यों और पुडुचेरी में महासंग्राम, दिग्गजों के बयानों से गरमाया राजनीतिक माहौल

Election Results 2026 : भारतीय राजनीति के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। पिछले…

14 minutes ago

Tamil Nadu Election 2026 Results : नतीजों में TVK की सुनामी, क्या थलापति विजय बनने जा रहे हैं तमिलनाडु के अगले सीएम?

Tamil Nadu Election 2026 Results :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…

20 minutes ago

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, अगले 5 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए आने वाले दिन मौसम के लिहाज से…

27 minutes ago

Puducherry Election Results 2026 Live : पुडुचेरी में रुझानों में बीजेपी+ ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 22 सीटों पर बनाई बढ़त

Puducherry Election Results 2026 Live : देश के अन्य चार राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित…

3 hours ago

Assam Election Results 2026 Live :  रुझानों में बीजेपी तीन-चौथाई के पार, जलुकबाड़ी से हिमंत सरमा आगे

Assam Election Results 2026 Live :  असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डाले गए मतों…

3 hours ago

Solar Eclipse 2026 : अगस्त में दिखेगा दुर्लभ नजारा, जानें समय और सूतक काल की जानकारी

Solar Eclipse 2026 : साल 2026 खगोल विज्ञान के प्रेमियों और ज्योतिष में रुचि रखने…

3 hours ago

This website uses cookies.