Pune Mosque Attack : पुणे में मस्जिद पर पथराव के बाद तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की विवाद की आग

Pune Mosque Attack : महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड तालुक में मस्जिद पर पथराव की घटना के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई है। यह विवाद यवत गांव में हुआ जो दौंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आता है। यह क्षेत्र हिंदू और मुस्लिम समुदायों का मिश्रित आबादी वाला है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और गैस के गोले दागे।

ads

सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की विवाद की आग

मामाला एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ। जिसे यवत गांव के एक युवक सय्यद ने किया था । इस पोसमट के बाद इलाके में तनाव फैल गया और दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। इस विवाद के चलते दोपहर तक यवत क्षेत्र का साप्ताहिक बाजार बंद रहा। वहीं कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए बाइकों को आग के हवाले कर दिया ।

ads

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

यवत पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले युवक सय्यद को पुलिस ने हिरासत ले लिया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल गांव में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

26 जुलाई को भी हुआ था यवत में तनाव

यह नया विवाद यवत के नीलकंठेश्वर मंदिर में 26 जुलाई को हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना से पहले से ही तनाव में चल रहे माहौल को और बिगाड़ गया है। उस घटना के बाद भी इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई थी, लेकिन नई घटना ने हालात और जटिल कर दिए हैं। यवत के सहकार नगर इलाके में रहने वाले युवक की पोस्ट के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उसके घर में तोड़फोड़ की। हालांकि, पुलिस की समय पर कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई। इसके बावजूद यवत क्षेत्र में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

तनाव के कारण गांव का माहौल बिगड़ा

पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं ताकि समुदायों के बीच हिंसा को रोका जा सके। यावत गांव में दो समुदायों के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहे तनाव ने हालात को गंभीर रूप दे दिया है। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से शुरू हुआ यह मुद्दा अब बड़े सांप्रदायिक टकराव का रूप ले रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के बावजूद क्षेत्र में अभी शांति बहाल नहीं हो पाई है।

Read More  : Greater Bangladesh map : ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ विवाद: जयशंकर का आरोप—तुर्की की मदद से बनाया गया नक्शा, भारत के हिस्सों को किया शामिल

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.