Tarn Taran Murder
Tarn Taran Murder: पंजाब के तरन तारन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा सरपंच हरबिंदर सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव ठठियां महंतां के सरपंच हरबिंदर सिंह एक स्थानीय मैरिज पैलेस में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कार्यक्रम चल रहा था, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने इस वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया कि सरपंच को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस हमले में केवल सरपंच ही निशाना नहीं बने, बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए। जब हमलावरों ने वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश की, तो सरपंच के चाचा के बेटे जरमनजीत सिंह और उनके एक भतीजे ने जांबाजी दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान हमलावरों ने पीछे मुड़कर गोलियां चलाईं, जिससे जरमनजीत सिंह के पैर में गोली लग गई। फायरिंग की इस घटना में भतीजा भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा में हुई चूक को देखते हुए पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह और सरहाली थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार और पुलिस प्रशासन पर विपक्षी दलों का दबाव बढ़ रहा है, क्योंकि इसी साल जनवरी में भी आम आदमी पार्टी के एक अन्य सरपंच की लगभग इसी अंदाज में हत्या की गई थी। बार-बार हो रही ऐसी वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तरन तारन के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में 9 एमएम प्राइमर साइज वाले हथियारों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ चश्मदीदों ने दावा किया है कि एक हमलावर के पास एके-47 जैसा आधुनिक हथियार था। पुलिस इस दावे की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी गैंगस्टर द्वारा धमकी या फिरौती मांगने जैसा कोई इनपुट सामने नहीं आया है। पुलिस फिलहाल ‘पर्सनल रंजिश’ (निजी दुश्मनी) के एंगल को केंद्र में रखकर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है।
इस हत्याकांड के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। यह घटना पंजाब में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना गहरी होती जा रही है।
Read More: The 50 Grand Finale: प्रिंस नरूला या रजत दलाल, किसके सिर सजेगा जीत का ताज? जानें बड़ी अपडेट
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
Monsoon 2026 Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2026 के मानसून को लेकर…
Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर केंद्रीय…
This website uses cookies.