Puri Jagannath Temple : रथ यात्रा से पहले पुरी के जगन्नाथ मंदिर में घटी एक और घटना! जगन्नाथ, बलराम, सुभद्रा की औषधियां चोरी हो गईं! जगन्नाथ मंदिर के एक वरिष्ठ सेवक खुद इस बात की शिकायत कर रहे हैं। सेवक ने मंदिर प्रशासन से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जगन्नाथ मंदिर के इतिहास में यह पहली घटना है। सेवक का दावा है कि यह सबसे बडा अपराध है ये क्षमायोग्य नहीं है।
पुरी मंदिर के गार्ड रूम में देवताओं के लिए औषधियां रखी जाती हैं। वहां दशमूल मोदक (विशेष हर्बल औषधि) रखी जाती है। सेवक हलधर दासमहापात्रा ने आरोप लगाया कि उस कमरे से 70 मोदक चोरी हो गए। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई।
हाल ही में राजवैद्य ने देवताओं के उपचार के लिए 313 दशमूल मोदक तैयार किए थे। जिन्हें एक खास कमरे में रखा गया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्नान यात्रा के बाद जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा बीमार पड़ जाते हैं। इस औषधि से उनकी बीमारियां ठीक हो जाता था! 11 जून को स्नान यात्रा पूरी हो चुकी है। तीनों देवी-देवता अब लोगों की नजरों से दुर हैं। रथ यात्रा के दिन वे फिर सामने आएंगे। इससे पहले 21 जून को एकादशी की रात हलधर दासमहापात्र ने देखा कि देवताओं के उपचार की तैयारी के दौरान 70 मोदक गायब हो गए हैं।
इसके बाद उन्होंने मंदिर के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सोमवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा, “यह एक गंभीर और अक्षम्य अपराध है। मंदिर के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। मंदिर प्रशासन समिति को इस घटना की जांच करनी चाहिए और दोषी को दंडित करना चाहिए। यदि आवश्यक हो तो मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जानी चाहिए।” जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने शिकायत मिलने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आंतरिक जांच चल रही है। रथ यात्रा से पहले इन देवताओं की औषधियों की चोरी के आरोपों ने भक्तों में सनसनी फैला दी है।
Read More : CG Crime : दूल्हे का चेहरा देखकर दुल्हन को आता था गुस्सा, 3 बार हत्या की कोशिश, चौथी बार में फुल एंड फाइनल
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.