Breaking

सात करोड़ की लागत से बन रहे छात्रावास में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

सूरजपुर। शिवसेना (उद्धव गुट) के कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायत नमदगगिरी में पीडब्ल्यूडी सूरजपुर द्वारा ठेकेदार के माध्यम से बनवाए जा रहे छात्रावास में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस विषय को लेकर शिवसेना के जिला प्रमुख विष्णु वैष्णव ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ग्राम पंचायत नमदगिरी में बन रहे छात्रावास निर्माण में हो रहे भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही गई है। वैष्णव ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा ग्राम नमदगिरी में 250 सीटर अनुसूचित जनजाति छात्रावास भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। ऊपर से आश्चर्य का विषय तो यह है कि 7 करोड़ से भी ऊपर के बजट के इस भवन को बनते हुए आज 6 वर्षों से भी अधिक का समय बीत चुका है पर अब तक यह भवन निर्माणाधीन स्थिति में ही बना हुआ है। इतने बड़े बजट का छात्रावास भवन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है पर जिम्मेदार हैं कि सब देखते हुए भी मौन बने हुए है। ज्ञापन में कहा गया है कि भ्रष्ट अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से शिक्षा जैसे मंदिर का बेख़ौफ़ होकर घटिया निर्माण करते हुए भविष्य में यहां रहने वाले मासूम बच्चों कि जिंदगी से खिलवाड़ करने का काम किया जा रहा है। अधिकारी गुणवत्ता विहीन सामग्री से निर्माण कार्य कराते हुए शासकीय राशि की जमकर बंदरबांट कर अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। शिवसेना जिला प्रमुख वैष्णव ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध जांच कि मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि छात्रावास में हो रहे भ्रष्टाचार कि निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो शिवसेना आंदोलन करने मजबूर होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवसेना जिला प्रमुख विष्णु वैष्णव, मोहन टेकाम, कृष्णा सिंह, अर्जून वैष्णव, ओगर साय, तौहिद आलम, भारत रजवाड़े व अन्य शिव सैनिक शामिल रहे।

Adst

thetarget365

thetarget365

Writer & Blogger

All Posts

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Breaking
  • End Year 2025
  • Take
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • नौकरी/ शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • बलोद
    • बलोदाबाजार-भाटापारा
    • बस्तर
    • बेमेतरा
    • बीजापुर
    • बिलासपुर
    • दंतेवाड़ा
    • रायपुर
    • सुकमा
    • सरगुजा
    • रायगढ़
    • नारायणपुर
    • सूरजपुर
    • बलरामपुर
    • जशपुर
    • कोरिया
    • कोरबा
    • धमतरी
    • कांकेर
    • गरियाबंद
    • दुर्ग
    • खैरागढ़
    • जांजगीर-चांपा
    • बलरामपुर-रामानुजगंज
    • कवर्धा
    • GPM
    •   Back
    • ट्रेंड
    • Thetarget365
    • पशु-पक्षी
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    •   Back
    • तेलंगाना
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
    • त्रिपुरा
    • असम
    • अरुणाचल प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • आंध्र प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • ओडिशा
    • मणिपुर
    • केरल
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • मेघालय
    • मिजोरम
    • नगालैंड
    • सिक्किम
    •   Back
    • सोशल मीडिया

© 2025 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Designed By Best News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.