Central Jail Ambikapur : केंद्रीय जेल अंबिकापुर में हाल ही में वायरल हुए वीडियो के बाद अब पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इस वीडियो में जिलाबदर घोषित अपराधी अंश पंडित को जेल परिसर के अंदर मोबाइल फोन से आराम से बात करते हुए देखा गया था, जो कि प्रतिबंधित क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चूक मानी जा रही थी।
मामले की जांच में पुलिस कर्मियों की लापरवाही उजागर होने पर दो आरक्षकों परवेज फिरदौसी और डॉक्टर सिंह सिदार को निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि वायरल वीडियो में अंश पंडित जेल के मुख्य गेट के पास मोबाइल फोन पर बातचीत करता नजर आ रहा था। इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस दोनों की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी में तैनात कर्मियों की सतर्कता में भारी चूक हुई, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, घटना को लेकर उच्च अधिकारियों ने रिपोर्ट तलब की है और जेल सुरक्षा व्यवस्था की पुनर्समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। यह घटना न केवल जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की तत्काल आवश्यकता को भी उजागर करती है।
Stone Pelting in Bhilai: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर भिलाई में सोमवार की देर रात दो…
Operation Prahar: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत संगठित अपराध…
Nigeria Bomb Blast: नाइजीरिया के अशांत उत्तरी क्षेत्र में स्थित बोर्नो राज्य सोमवार की रात…
LPG Shortage: मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बीच भारत…
CG Vidhan Sabha Gherao: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की गवाह…
Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार का दिन किसी…
This website uses cookies.