रामानुजगंज @thetarget365 नगर के वन वाटिका में भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में सावन उत्सव कार्यक्रम का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक की बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित रही। इस दौरान विविध सांस्कृतिक, बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए गय। साथ ही सामूहिक वनभोज, गीत संगीत का भी आयोजन किया गया।
विगत कई वर्षों से शर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में सावन उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष सावन उत्सव का बृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन को लेकर व्यापक स्तर में तैयारी की गई थी। वन वाटिका में बांध के समीप सारी व्यवस्थाएं की गई थी। झूला सहित पूरे परिसर की भी सजावट की गई थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता ने कहा कि सावन उत्सव कार्यक्रम को लेकर नगर की महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। जिसे लेकर इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। कार्यक्रम में नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक की बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हुई। कार्यक्रम दोपहर 1 से प्रारंभ हुआ जो शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान विविध बौद्धिक, सांस्कृतिक आयोजन हुए जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सावन उत्सव के दौरान जहां विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं सावन सुंदरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें रचना गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सावन सुंदरी का खिताब हासिल किया। वहीं अनीता गुप्ता दूसरा एवं रश्मि गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त की। सभी को ताज पहनकर गिफ्ट प्रदान किया गया।
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.