Rahul Gandhi Odisha : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित ‘संविधान बचाओ समावेश’ सभा में भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में एक करोड़ फर्जी वोटर जोड़े गए, वैसे ही बिहार में भी चुनाव आयोग वोट चुराने की तैयारी कर रहा है।राहुल गांधी ने कहा, “महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच एक करोड़ नए वोटर आ गए। आज तक पता नहीं चला कि ये वोटर कहां से आए। हमने कई बार इलेक्शन कमीशन से वोटर लिस्ट और वीडियोग्राफी मांगी, लेकिन कुछ नहीं मिला। बिहार में हम चुनाव चोरी नहीं होने देंगे।”
राहुल गांधी ने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने और लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक संघर्ष नहीं बल्कि संविधान की रक्षा की लड़ाई है। सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। राहुल ने कहा कि ओडिशा की सरकार को उद्योगपति अडाणी चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “अडाणी नरेंद्र मोदी को चलाते हैं और अडाणी ओडिशा सरकार को। जगन्नाथ यात्रा के दौरान अडाणी परिवार के लिए रथ को रोक देना यह दिखाता है कि सरकार किनके इशारे पर चल रही है।”
राहुल ने कहा कि ओडिशा सरकार गरीबों का धन और संसाधन छीन रही है। उन्होंने कहा, “एक ओर दलित, आदिवासी, किसान और मजदूर हैं और दूसरी ओर 5-6 अरबपति और भाजपा सरकार है। कांग्रेस कार्यकर्ता ही इस अन्याय के खिलाफ जनता के साथ मिलकर खड़े हो सकते हैं।” राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ओडिशा में जल, जंगल और जमीन को 5-6 कंपनियों को सौंप रही है। उन्होंने कहा, “यह सब आदिवासियों का हक है, जो उनसे बिना पूछे छीना जा रहा है।” उन्होंने पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी दोहराई।
ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने जानकारी दी कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड किया और फिर सीधे बरमुंडा मैदान पहुंचे। दोपहर 12 बजे उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और बाद में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। दोपहर 3 बजे राहुल गांधी ने कांग्रेस भवन में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बैठक की और इसके बाद विधायकों तथा पीसीसी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। शाम 5 बजे उनका दिल्ली के लिए प्रस्थान हुआ।भक्त चरण दास ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने ड्राइवर यूनियन के जरिए राहुल की रैली को असफल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “लाखों लोग आना चाहते हैं लेकिन हड़ताल की वजह से दिक्कत हो रही है। हम ड्राइवरों की मांगों का समर्थन करते हैं, लेकिन उनसे अपील करते हैं कि वे आज के दिन हड़ताल न करें।”
27 मार्च को कांग्रेस के 14 विधायकों के निलंबन के विरोध में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 25 मार्च से लेकर 27 मार्च तक लगातार विरोध प्रदर्शन किया।
विधानसभा के भीतर प्रदर्शन करने पर कांग्रेस के दो और विधायकों—तारा प्रसाद बाहिनीपति और रमेश जेना को भी निलंबित कर दिया गया। इसके बावजूद पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना विरोध जारी रखा।
Read More : Assam Hospital Rule : असम सरकार का बड़ा फैसला, अब बिल के बहाने शव नहीं रोक सकेंगे अस्पताल
BJP Bengal Victory : "मैं श्यामा प्रसाद का बंगाल बनाऊंगा।" पिछले साल अगस्त में जब…
Ambikapur News : रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध…
Amit Shah Sonar Bangla : पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के…
BJP HQ Celebration : सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय…
PM Modi on Bengal Victory : पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव परिणामों ने…
Nandigram Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…
This website uses cookies.