Rahul Gandhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान सीजफायर दावे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रंप से डरते हैं और ट्रंप के बार-बार मोदी का अपमान करने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
बिहार के दरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “ट्रंप अलग-अलग देशों में नरेंद्र मोदी का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने 50 बार कहा कि ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए उन्होंने मोदी जी को डराया, लेकिन प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला।”राहुल गांधी ने आगे कहा, “ट्रंप ने दावा किया कि 7 विमान गिराए गए और व्यापार का इस्तेमाल कर पीएम मोदी को डराया गया। हमारे प्रधानमंत्री में इतनी हिम्मत नहीं कि वे ट्रंप के दावे को खारिज कर सकें। ऐसे प्रधानमंत्री बिहार में कभी विकास नहीं ला सकते।”
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को खुला चैलेंज देते हुए कहा, “1971 की लड़ाई में इंदिरा गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति से साफ कह दिया था कि हम आपसे नहीं डरते। प्रधानमंत्री ऐसे होते हैं। मैं पीएम मोदी से पूछता हूं कि जब आप बिहार आएं तो कहें कि डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहा है। लेकिन वे ऐसा नहीं कह सकते।”
दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के समय उन्होंने दोनों देशों को लड़ाई रोकने के लिए कहा था। ट्रंप ने दावा किया कि जब दोनों देशों ने इनकार किया तो उन्होंने 250 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी। इसके बाद ही भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर पर सहमति दी।
ट्रंप के इस दावे ने भारत में राजनीतिक बहस को और बढ़ा दिया है। कांग्रेस इसे प्रधानमंत्री की विदेश नीति और नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाने का अवसर मान रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी सिर्फ चुनावी बयानबाजी कर रहे हैं और देश की सुरक्षा और विदेश नीति पर राजनीति करना ठीक नहीं है।
Read More: Stock Market Today: फेड मीटिंग से पहले शेयर बाजार में बूम, निवेशकों ने कमाए ₹3 लाख करोड़!
DC vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
This website uses cookies.