ताज़ा खबर

Rahul Gandhi Gaya Rally: नीतीश-मोदी पर राहुल का बड़ा आरोप: “बिहार में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर”

Rahul Gandhi Gaya Rally: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को औरंगाबाद और गया में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर इस बार “वोट चोरी नहीं हुई तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।” राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और इलेक्शन कमीशन मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं।

“अगर वोट चोरी नहीं होती तो दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार होती”

राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, “इसमें लिखा है — हर नागरिक को एक वोट का अधिकार है, लेकिन मोदी-शाह उस वोट को चुरा रहे हैं। उन्होंने कहा था ‘अबकी बार 400 पार’, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। अगर वोट चोरी नहीं होती तो आज इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली में होती।”उन्होंने दावा किया कि बिहार में भी नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी वोट चोरी के बिना चुनाव नहीं जीत सकते। “बिहार का युवा अबकी बार इन्हें रोक देगा,” राहुल ने कहा।

“बेरोजगारी का तोहफा दिया नीतीश-मोदी ने”

राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं की स्थिति पर कहा, “आज बिहार का युवा पूरे देश में मजदूरी करने को मजबूर है। ये क्यों हुआ? क्योंकि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को बेरोजगारी का तोहफा दिया है। बिहारियों में कोई कमी नहीं है, उनमें एनर्जी और हुनर है, लेकिन रोजगार नहीं दिया जा रहा।”उन्होंने कहा, “बिहार की सरकार नीतीश जी नहीं चला रहे हैं, दिल्ली से मोदी जी के आदेश पर चलाई जा रही है। जनता के लिए जमीन नहीं है, लेकिन अडाणी-अंबानी के लिए हजारों एकड़ जमीन है।”

“दुबई बना सकते हैं तो बिहार क्यों नहीं?”

राहुल गांधी ने युवाओं से सवाल किया — “आपने दुबई और बेंगलुरु जैसे शहर अपने खून-पसीने से बनाए। जब आप वहां इतने आधुनिक शहर बना सकते हैं, तो बिहार में ऐसा क्यों नहीं कर सकते?”

उन्होंने कहा कि बिहार कभी ज्ञान की भूमि था — “नालंदा यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में मशहूर थी। जापान, कोरिया, इंग्लैंड से लोग यहां पढ़ने आते थे। लेकिन आज बिहार के विश्वविद्यालयों का नाम पेपर लीक से जुड़ गया है। जिनकी सेटिंग है उन्हें पेपर मिल जाता है, बाकी युवा देखते रह जाते हैं।”

“नीतीश जी 20 साल से सरकार चला रहे हैं, लेकिन अब नहीं चल रही”

राहुल ने कहा, “नीतीश जी बीते 20 साल से बिहार की राजनीति में हैं। वो सरकार चला रहे हैं, लेकिन अब सरकार चल नहीं रही है। ये लोग जानते हैं कि चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वोट चोरी में लगे हैं।”

राहुल गांधी की इस जनसभा में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। उन्होंने अंत में कहा, “अब बिहार के युवा और जनता जाग चुकी है। अगर इस बार वोट चोरी नहीं हुई, तो महागठबंधन की सरकार बनेगी और बिहार फिर से विकास की राह पर लौटेगा।”

Read More: Faridabad Shooting: फरीदाबाद में दिनदहाड़े लड़की पर चली गोली, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Thetarget365

Recent Posts

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में मची अफरा-तफरी, सोमवार को धड़ाम गिरे दाम, देखिए ताजा लिस्ट

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…

2 hours ago

Global Oil Crisis: तेल के लिए मची वैश्विक जंग! आईईए ने खोला इतिहास का सबसे बड़ा खजाना

Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…

2 hours ago

Kerala Assembly Election 2026: सीपीएम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, धर्माडम से फिर ताल ठोकेंगे पिनरायी विजयन

Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…

2 hours ago

Share Market News: सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, लाल निशान पर खुला मार्केट

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…

2 hours ago

This website uses cookies.