Rahul Tikriha Case: राहुल टिकरिहा महिला आयोग की सुनवाई में नहीं पहुंचे, अगली बार गैरहाजिरी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Rahul Tikriha Case:  छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबरदस्ती करने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला अब छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग तक पहुंच चुका है, लेकिन गुरुवार को हुई सुनवाई में राहुल टिकरिहा आयोग के सामने पेश नहीं हुए। महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने इस पर कड़ी चेतावनी दी है कि अगली सुनवाई में भी यदि वे उपस्थित नहीं होते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ads

मामला: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि राहुल टिकरिहा ने पहले उसे शादी का वादा कर विश्वास में लिया, बाद में मुलाकात के दौरान जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। युवती ने रायपुर के प्रेस क्लब में मीडिया के सामने बयान देते हुए बताया कि वह अभी 21 वर्ष की है और कक्षा 10वीं में पढ़ाई के दौरान राहुल टिकरिहा से मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि तेज लाउडस्पीकर से होने वाली परेशानी के कारण उन्होंने राहुल से बात की, जिन्होंने तुरंत स्पीकर बंद करवा दिया था। इसी दौरान राहुल ने उनका मोबाइल नंबर लिया था।

ads

पीड़िता ने कहा कि होली के दिन राहुल ने उनसे फोटो भेजने को कहा, लेकिन जब उन्होंने मना किया तो राहुल ने कहा कि क्या मुझ पर विश्वास नहीं है। इसके बाद वह बार-बार मिलने की बात करने लगा और रात में लगातार मैसेज भेजकर उन्हें परेशान करता रहा, जबकि उन्होंने रिप्लाई नहीं किया।

रात 1 बजे जबरदस्ती की कोशिश

पीड़िता के अनुसार, 5 अप्रैल की रात 12 बजे वह राहुल से मिलने गई थी। खेत के पास राहुल ने उसे साथ लेकर गया और रात 1 बजे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि राहुल ने स्मूच किया, हग किया और जबरन प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की। यह घटना उस वक्त हुई जब उनके भाई की सगाई होने वाली थी।

पहले भी वायरल हो चुका है ऑडियो

इससे पहले राहुल टिकरिहा का एक कथित ऑडियो वायरल हो चुका है, जिसमें वे एक अन्य महिला से अवैध संबंध की बात करते नजर आए थे। उस मामले की जांच अभी लंबित है। नया यौन शोषण का आरोप संगठन के लिए राजनीतिक संकट बढ़ा सकता है।

महिला आयोग की सख्त प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि राहुल टिकरिहा को समन जारी किया गया था, लेकिन वे सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगली सुनवाई दीपावली के बाद होगी, और यदि वे फिर भी उपस्थित नहीं होते हैं तो आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।यह मामला न केवल राहुल टिकरिहा की छवि के लिए बल्कि भाजपा संगठन के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों पर महिला आयोग की कार्रवाई और न्याय प्रक्रिया की निगरानी समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी।

Read More: Jaish-e-Mohammed: सिंदूर ऑपरेशन में पति की मौत के बाद मसूद अजहर की बहन सादिया ने संभाला जैश की महिला ब्रिगेड का नेतृत्व

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.