Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कोल खनन के लिए हो रही कथित अंधाधुंध जंगल कटाई और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 से अधिक विधायकों और कांग्रेस नेताओं के साथ तमनार पहुंचे, जहां उन्होंने जंगल कटाई की स्थिति का जायज़ा लिया और पुलिस बर्बरता के शिकार ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 27 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर हसदेव अरण्य, तमोर पिंगला और कोरबा हाथी रिजर्व क्षेत्र में कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने का निर्णय लिया था। वहीं अब भाजपा की सरकार बनने के बाद इन क्षेत्रों में फिर से पेड़ काटे जा रहे हैं।
भूपेश बघेल के साथ इस मौके पर पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक दलेश्वर साहू, रामकुमार यादव, सावित्री मंडावी, उत्तरी जांगड़े, संगीता सिन्हा, अटल श्रीवास्तव, द्वारिकाधीश यादव, संदीप साहू, इंद्र साव, विद्यावती सिदार, अंबिका मरकाम, वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, चंद्रदेव राय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय, सहित अन्य नेताओं ने भी इस मौके पर सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
Read More : UP Crime : गाजियाबाद से मेरठ बुलाकर LLB छात्रा से रेप, रेस्टोरेंट में किया गया शोषण
Virat Kohli Victory Hug : अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 31 मई…
Gujarat Titans Accident: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के महामुकाबले…
Rule Changes From 1 June 2026 : नए महीने जून की शुरुआत हो चुकी है…
IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 के रोमांचक महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने…
High Protein Diet: आज के आधुनिक दौर में खुद को फिट रखने, वजन घटाने और…
Masoud Pezeshkian Resigns: पश्चिम एशिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक, ईरान की राजनीति…
This website uses cookies.