@TheTarget365 : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा था. उसने राजा और सोनम की शादी से 11 दिन पहले हत्या की योजना बनाई थी। मेघालय पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह जानकारी दी।
शिलांग एसपी विवेक सायम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 19 मई को शिलांग पहुंचे थे। राजा की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची थी। वह 7 जून तक यहां रही। फिर वह राज के साथ गाजीपुर चली गई।आपको बता दें कि 11 मई को शादी करने के बाद राजा और सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे। आखिरी बार 23 मई को उनकी अपने परिवार से बात हुई थी। नरेश का शव 2 जून को मिला था। 17 दिनों से लापता सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके तुरंत बाद हत्या का खुलासा हो गया था।
सबूत देखकर सोनम जोर-जोर से रोने लगी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे जब सोनम से पूछताछ की गई तो उसने दावा किया कि उसके साथ लूट हुई है। लेकिन जब पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, घटनास्थल पर मिला रेनकोट और खून से सना शर्ट जैसे सबूत दिखाए तो वह जोर-जोर से रोने लगी।
डीजीपी ने कहा- सोनम ने होमस्टे पर ही छोड़ दिया सूटकेस
मेघालय के डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा – राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम लापता होने से पहले अपने सूटकेस सोहरा के एक होमस्टे में छोड़ गए थे। उसमें मिले मंगलसूत्र और अंगूठी से मामले को सुलझाने में मदद मिली। हमें यह बात संदिग्ध लगी कि एक विवाहित महिला अपने गहने यहीं छोड़ कर चली जाएगी। इस हत्या की साजिश इंदौर में रची गई थी, इसलिए मेघालय पुलिस अगले कुछ दिनों में सोनम को इंदौर ले जा सकती है।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.