ताज़ा खबर

Rajnath Singh statement : लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान: “सेना ने 22 मिनट में 100 आतंकियों को मार गिराया”

Rajnath Singh statement : लोकसभा में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि यह भारत की सैन्य शक्ति और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “हमने आतंकियों से हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर का बदला लिया। सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया और 100 से अधिक आतंकी व हैंडलर मारे गए।”

राजनाथ सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई केवल 22 मिनट में पूरी की गई और इसमें सेना के तीनों अंगों – थल, वायु और नौसेना – ने समन्वय के साथ हिस्सा लिया।

संसद में हंगामे के बीच

SIR विवाद पर विपक्ष के विरोध के बाद दोपहर 2:05 बजे शुरू हुई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा इससे पहले, लोकसभा की कार्यवाही बिहार में वोटर वेरिफिकेशन से जुड़े ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के मुद्दे पर विपक्षी हंगामे के चलते तीन बार स्थगित करनी पड़ी। आखिरकार दोपहर 2:05 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहुप्रतीक्षित चर्चा शुरू हो सकी।

राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू करते हुए कहा कि वह सभी दलों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक सैन्य अभियान पर संसद में चर्चा की सहमति दी।

ऑपरेशन सिंदूर’ – ट्राई सर्विस कोऑर्डिनेशन का श्रेष्ठ उदाहरण

थल, वायु और नौसेना ने मिलकर दिया पाकिस्तान को जवाब, समुद्र से लेकर जमीन तक दिखाया दम रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेनाओं की एकजुटता और रणनीतिक कौशल का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि नौसेना ने उत्तरी समुद्र क्षेत्र में तैनाती मजबूत की, जबकि वायुसेना ने मुरीदके और बहावलपुर में आतंकियों के अड्डों को निशाना बनाया।

राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारी कार्रवाई पूरी तरह आत्मरक्षा में थी। पाकिस्तान की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सहित कई उकसावे किए गए, जिनका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।”

दुश्मन को अंधेरे में भी मात दी

रक्षा मंत्री ने बताया कि रात के अंधेरे में ऑपरेशन को अंजाम देने के बावजूद सेनाओं ने सभी सबूत इकट्ठा किए और उन्हें प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से सार्वजनिक किया। भारत के DGMO ने पाकिस्तान के DGMO से रात 1:35 बजे बात कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की ओर से की गई यह कार्रवाई ‘एस्केलेटरी’ नहीं थी, बल्कि सटीक और नियंत्रित थी।

पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट

रक्षा मंत्री ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। हमलावरों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा था, जो भारत की सहनशक्ति की गंभीर परीक्षा थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेनाओं को पूरी छूट दी कि वे सटीक और निर्णायक कार्रवाई करें।

राजनाथ बोले – ISI के समर्थन से पले-बढ़े थे आतंकी

100 से अधिक आतंकियों, ट्रेनरों और हैंडलरों का सफाया, पाकिस्तान के नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया रक्षा मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान के आम नागरिकों को कोई क्षति न हो। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इन आतंकियों को खुला समर्थन दे रही थी, लेकिन भारतीय सेना ने केवल टारगेटेड स्ट्राइक कर आतंकी अड्डों को खत्म किया।

सिंदूर की लाली, भारत के शौर्य की कहानी’

अपने संबोधन के अंत में राजनाथ सिंह ने कहा, “यह सिंदूर की लाली शौर्य की कहानी है, भारत के मस्तक पर वीरता की निशानी है।” उन्होंने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह ऑपरेशन भारत की ताकत, धैर्य और संकल्प का परिचय है, जो दुश्मनों को हर मोर्चे पर जवाब देने में सक्षम है।

Read More  : New Rules August 1 : 1 अगस्त से लागू होंगे नए नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर!

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

35 seconds ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

2 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

2 hours ago

This website uses cookies.