छत्तीसगढ़

राजपुर पुलिस ने उजागर किया सायबर ठगी का नया तरीका, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज @thetarget365 : जिले की राजपुर पुलिस ने सायबर अपराधियों के एक नए और शातिर फ्रॉड के तरीके का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी च्वाईस सेंटर (CSC) एजेंट बनकर लोगों को ठग रहे थे। त्वरित कार्रवाई के चलते अन्य सेंटर ठगी से बच गए और लाखों की और हानि टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राहुल कुमार कश्यप, निवासी खुटनपारा थाना राजपुर का च्वाईस सेंटर संचालित करता है। 23 अप्रैल 2025 को दो अज्ञात व्यक्ति उसके सेंटर आए और खाते में पैसे डालने की बात कही। प्रार्थी ने 1.86 लाख रुपये नगद सौंप दिए, लेकिन बाद में खाता होल्ड होने की सूचना मिलने पर ठगी का पता चला।

सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की और इलाके के सभी च्वाईस सेंटरों को सतर्क किया। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी चौधरी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने मेराज अंसारी (देवघर, झारखंड) और अनुप कुमार चौबे (पलामू, झारखंड) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे झारखंड निवासी “राहुल उर्फ शकर दादा” के निर्देश पर एजेंट बनकर ठगी कर रहे थे। अंबिकापुर में भी इन लोगों ने करीब 10 लाख रुपये की ठगी की थी।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Recent Posts

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

15 minutes ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

19 minutes ago

UGC NET : UGC NET 2026 का इंतजार खत्म! एनटीए ने खोला पोर्टल, जानें क्या बदले नियम?

UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…

41 minutes ago

Best Sleeping Direction : क्या आप भी गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं? रुक सकती है आपकी तरक्की!

Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…

59 minutes ago

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

2 hours ago

Bemetara Court Verdict : चमत्कार के नाम पर ‘मौत का तांडव’, बेमेतरा कोर्ट के फैसले से कांपे पाखंडी!

Bemetara Court Verdict :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक अदालत ने अंधविश्वास और धर्मांतरण…

2 hours ago

This website uses cookies.