ताज़ा खबर

राज्योत्सव 2025 : तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ

सरगुज़ा अंचल ने इन 25 वर्षों की अवधि में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Rajyotsav 2025: राज्योत्सव 2025 के तीन दिवसीय जिला स्तरीय समारोह का रविवार को भव्य शुभारंभ अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम ने उपस्थित लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान मंत्री नेेेताम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 25 वर्ष पहले समूचे छत्तीसगढ़ की क्या स्थिति थी। आज रोड, बिजली, पेयजल शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में परिवर्तन आया है। 25 वर्षों में जो बदलाव आया है, वो देखते ही बन रहा है। आज हम कुछ ही घण्टे में रायपुर पहुंच रहे है। रेल मार्ग का विकास हुआ है, अंबिकापुर से सीधे दिल्ली पहुंच रहे हैं। आज यहां हवाई सेवा शुरू हो गई है, जिसका आगे और बेहतर संचालन होगा। यह विचार करने का विषय है कि हमने 25 वर्षों में कितना छलांग मारा है और आगे का 25 वर्ष कैसा होगा। शासन प्रयासरत है कि देश के विकास में हमारा छत्तीसगढ़ किसी भी मायने में पीछे नही रहेगा। अभी हमे और बहुत कुछ करना बाकी है।

मंत्री रामविचार नेताम ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास प्रदान किया है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर किसानों को उनका हक दिया जा रहा है। 70 लाख माताओं- बहनों के खाते में हर माह एक-एक हजार रुपए की राशि दी जा रही है। हमारी सरकार हर वर्ग के लोगों को लाभ दिला रही है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद हर एक क्षेत्र में प्रगति हुई, लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ, आमूलचूल परिवर्तन आया है। सरगुज़ा अंचल ने इन 25 वर्षों की अवधि में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। छत्तीसगढ़ के विकास में सरगुज़ा क्षेत्र पीछे ना रहे, हम यहां के निवासियों के जीवन स्तर कैसे आगे लाएं, ये सोचना है। सरगुज़ा अंचल भी विकास की दौड़ में पीछे न रहे। विकसित छत्तीसगढ़ होगा, इस दिशा में मिलकर हम कार्य कर रहे हैं।

आयोजन में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम अंबिकापुर हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने भी राज्य स्थापना और राज्योत्सव कार्यक्रम की जिलेवासियों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, डीएफओ अभिषेक जोगवत, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, स्थानीय जनप्रतिधिगण, अधिकारी कर्मचारी, आमजन उपस्थित रहे।

हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण

राज्योत्सव में मुख्य अतिथि रामविचार नेताम ने समस्त स्टालों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को हितग्राही मूलक सामग्रियां और प्रमाण पत्र प्रदान किया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, शानदार प्रस्तुतियां से सजी संध्या

राज्योत्सव 2025 के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक दलों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक रंगारंग प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान स्थानीय कलाकारों में गायिका हिमांगी त्रिपाठी, लिटील चैम्प गायक प्रियांशु मिश्रा, लोक गायिका शताक्षी वर्मा द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुतियां दीं गई। राहुल मंडल ग्रुप द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी, वहीं विशेष श्रीवास्तव द्वारा बासुरी वादन की सुरीली प्रस्तुति दी। इसी प्रकार चंकी पांडे एवं शिवम द्वारा कत्थक नृत्य, सृष्टि भदोरिया द्वारा क्लासिकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।

वहीं विद्यालय-महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं की थीम आधारित प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। दृष्टि दिव्यांग बालिका तुलेश्वरी सुंदर गीत, महर्षि विद्या मंदिर द्वारा शिव तांडव, के.आर. टेक्निकल कॉलेज द्वारा गणेश वंदना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा द्वारा देवी आराधना पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा मोटीवेशनल नृत्य, माउंट लिटरा जी स्कूल द्वारा संगीतात्मक नाटिका, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अंबिकापुर द्वारा विकसित छत्तीसगढ़ पर आधारित, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मैनपाट द्वारा जेडी नृत्य की दी गई प्रस्तुतियों से समा बंधा।

स्टाल ने लोगों को किया आकर्षित, राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा की गई प्रदर्शित

राज्योत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों को विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शियों ने लोगों को आकर्षित किया।

thetarget365

Recent Posts

Kanker Crime News: कांकेर में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kanker Crime News:  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…

19 minutes ago

Raipur Crime: रायपुर के नशामुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक की बेहरमी से पिटाई, संचालक के बेटे पर FIR दर्ज

Raipur Crime:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…

22 minutes ago

Iran War 2026: ईरान जंग में अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! ब्रिटेन और स्पेन का सैन्य साथ देने से इनकार, स्पेन ने बंद किया अपना एयरस्पेस

Iran War 2026:  मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

26 minutes ago

IPL 2026 RR vs CSK: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 RR vs CSK:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…

1 hour ago

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…

3 hours ago

This website uses cookies.