Ramcharitmanas Anthem Competition : सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधन में प्रति 34 वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विजयदशमी महोत्सव पर प्रभु श्री राम जी की रामचरितमानस गान का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के सभागृह में किया गया। प्रतियोगिता में 9 महिला मंडलियों व 12 पुरुष मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी जिनमे तीन पुरुष मंडली व तीन महिला मंडली विजेता रही। विजेताओं को पुष्पमाला, शील्ड व नगद पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मान किया गया।
महिला विजेता मंडलियों में प्रथम पुरस्कार राशि 10000 रुपये शारदा महिला मंडल, उदयपुर को द्वितीय पुरस्कार राशि 7000 रुपये मां दशहरी महिला मंडली, सरभोका को तथा तृतीय पुरस्कार राशि 5000 रुपये प्रज्ञा महिला मानस मंडली, आंजोखुर्द को दिया गया। पुरुष विजेता मंडलियों में प्रथम पुरस्कार राशि 10000 रुपये प्रज्ञा मानस मंडली, रनई कोरिया को, द्वितीय पुरस्कार राशि 7000 रुपये प्रज्ञा मानस मंडली, आंजोखुर्द को तथा तृतीय पुरस्कार राशि 5000 रुपये ओंकारेश्वर शिव मानस मंडली, गंगोटी को दिया गया। सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, अनिल सिंह मेजर तथा ललन प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सरगुजा सेवा समिति के संजय अग्रवाल, करता राम गुप्ता, आलोक दुबे, प्रयाग राज साहू, फूलेश्वरी सिंह, मधुसूदन शुक्ला, राजेश कश्यप, मधु चौदह, इन्दर भगत, महेंद्र अग्रवाल, संजय सोनी, कमलेश तिवारी, अनुराग शुक्ला, अविनाश मंडल, राहुल त्रिपाठी, विवेक सिंह सेंगर, आभास राज, अमन गुप्ता, प्रियंका चौबे, संगीता सोनी, मीना त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, प्रतिमा तिवारी, इंदु गुप्ता, रीना मिश्रा, बीना दुबे सहित समिति के सदस्यगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन वीर सोनी ने किया।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.