अंबिकापुर। लखनपुर थाना अंतर्गत कुन्नी पुलिस चौकी से फरार रेप के आरोपी को पुलिस ने कुन्नी पटकुरा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने काम दिलाने का झांसा देकर पहाड़ी कोरवा नाबालिग किशोरी से जंगल में रेप किया था। पुलिस ने उसे 15 फरवरी को हिरासत में लिया था। रात में वह पुलिस को चकमा देकर चौकी से फरार हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार कुन्नी पुलिस चौकी में 14 फरवरी को 16 वर्षीय पहाड़ी कोरवा किशोरी ने अपराध दर्ज कराया कि 03 जनवरी को ग्राम पटकुरा निवासी रामलाल यादव 35 वर्ष पिकअप लेकर उसके घर पहुंचा और काम के लिए साथ चलने के लिए कहा। किशोरी काम के लिए साथ जाने को तैयार हो गई। उसे रामलाल यादव पिकअप में साथ लेकर गांव के लिए निकला। रास्ते में जंगल में उसकी नीयत खराब हो गई। उसने किशोरी को धमकाते हुए उसके साथ रेप किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रामलाल यादव के खिलाफ धारा 363, 376(2) (एन), 506, एसटी,एससी एक्ट 3 (2)(5) व पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर 15 फरवरी की शाम उसे हिरासत में लिया था। 16 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे ड्यूटीरत आरक्षक बाथरूम जाने के लिए गया। मौका पाकर आरोपी रामलाल यादव फरार हो गया।
कुन्नी चौकी प्रभारी एएसआई राजेश्वर महंत ने बताया कि आरोपी रामलाल यादव पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद पास के जंगल में रह रहा था। उसके खाने-पीने के लिए घर से भोजन मिल जा रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो घेराबंदी की गई। आरोपी ने भागने की कोशिश की, उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, एसटी, एससी एक्ट व पाक्सो एक्ट की धाराओं के साथ ही पुलिस हिरासत से भागने के आरोप में धारा 224 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत के साथ प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, सोनसाय भगत, आरक्षक गोविन्द टोप्पो शामिल रहे।
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.