अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा पुलिस ने एक बार फिर एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार, 22 दिसंबर को एक नाबालिग लड़की अपने दोस्तों के साथ उदयपुर बाजार गई थी, जो वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन के बाद पता लगाया कि ग्राम जजगी का रहने वाला जलेश्वर नामक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी के घर से नाबालिग लड़की को बरामद किया। महिला अधिकारी ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी जलेश्वर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में उदयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, प्रधान आरक्षक देवनारायण सिंह, आरक्षक देवेंद्र सिंह और विजय पैकरा की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Sandeshkhali Violence : पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इलाका एक बार फिर रक्तरंजित संघर्ष का केंद्र…
EC Bengal Notification : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक…
Strait of Hormuz News : मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी तनाव के बीच एक…
Stock Market Today : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50, ने आज यानी…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…
Punjab Security Alert : सरहदी राज्य पंजाब में बुधवार का दिन सुरक्षा की दृष्टि से…
This website uses cookies.