अंबिकापुर @thetarget365 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के तत्वावधान में वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं शारीरिक प्रकटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संघ की कार्यपद्धति के तहत समाज संगठन और व्यक्ति निर्माण के दीर्घकालिक लक्ष्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन 30 मार्च 2025, रविवार को सायं 6 बजे से गाँधी स्टेडियम ग्राउंड, अंबिकापुर में किया जाएगा। इस अवसर पर स्वयंसेवक अपने शारीरिक अभ्यासों का प्रदर्शन करेंगे और संघ के राष्ट्रहितकारी कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीते 100 वर्षों से भारत माता को पुनः परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने के लिए कार्यरत है। इसी पवित्र कार्य की प्रगति के स्व-आकलन हेतु संघ विभिन्न स्तरों पर प्रकटोत्सव आयोजित करता है। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति अपेक्षित है।