Thetarget365

दो पर फिर हुई कार्यवाही जिला बदर की

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर प्रशासन ने दो व्यक्तियों मृत्युंजय सिंह उर्फ टुना सिंह (निवासी बसुंधराबिहार, गोधनपुर, थाना गांधीनगर, अंबिकापुर) और अविनाश मिश्रा (निवासी केनाबांध, बौरीपारा, थाना कोतवाली, अंबिकापुर) को राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत जिला बदर करने की कार्रवाई की है।

प्रशासन द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के तहत अभियोजन साक्ष्यों और प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद मृत्युंजय सिंह और अविनाश मिश्रा को 14 फरवरी 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों की सीमा से निष्कासित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, इन व्यक्तियों की गतिविधियां क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनी हुई थीं, जिसके चलते यह कठोर निर्णय लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि निष्कासन की अवधि के दौरान वे जिले की सीमा के भीतर पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

thetarget365

Recent Posts

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…

39 minutes ago

Naxal-Free India: अमित शाह की संसद में बड़ी घोषणा, 31 मार्च 2026 तक देश से जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद

Naxal-Free India:  लोकसभा में 'नक्सलवाद' के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

2 hours ago

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल सुबह 10 बजे होगा जारी, यहाँ देखें अपना परिणाम

RBSE 12th Result 2026:  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब…

2 hours ago

WI-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया ने जीती वनडे सीरीज, हार के बाद वेस्टइंडीज टीम पर लगा भारी जुर्माना

WI-W vs AUS-W:  वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा समय चुनौतियों से भरा नजर…

2 hours ago

Vizag Shraddha-Style Murder: विशाखापट्टनम में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका को मार फ्रिज में छिपाई लाश

Vizag Shraddha-Style Murder:  आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना…

2 hours ago

This website uses cookies.