सरगुजा संसदीय सीट में रिकार्ड 80% से अधिक मतदान

मतदान के बाद लौटने लगे मतदान दल, अंबिकापुर, सूरजपुर व बलरामपुर स्ट्रांग रूम में जमा होंगे ईव्हीएम

अंबिकापुर (thetarget365)। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज मंगलवार को हुए मतदान में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में रिकार्ड 80% से अधिक मतदान हुआ है। यह आंकड़ा शाम 8 बजे तक का टेंटेटिव्ह आंकड़ा है। मतदान दलों के लौटने एवं सारणीयन के बाद अंतिम आंकड़ा 82% से अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है। मतदान दलों की वापसी के साथ ही ईव्हीएम स्ट्रांग रूम में जमा होने लगे हैं। सरगुजा लोकसभा के लिए ईव्हीएम अंबिकापुर, बलरामपुर एवं सूरजपुर के स्ट्रांग रूमों में जमा होंगे।

लोकसभा सरगुजा के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा एवं सुबह से ही मतदान केंद्रों में लोगों की लाइन लगी रही। दोपहर को आंधी एवं बारिश के कारण करीब एक घंटे से अधिक समय तक मतदान प्रभावित हुआ। मौसम ठीक होने के साथ ही फिर से मतदान केंद्रों में लोगों की लाइन लग गई। कुछ मतदान केंद्रों में शाम 6.30 के बाद भी वोटिंग जारी रही।

82% तक बढ़ सकता है मतदान का अंतिम आंकड़ा

मतदान का अंतिम आंकड़ा 82% से भी अधिक तक जा सकता है। शाम 8 बजे तक जो अस्थाई आंकड़े मिले हैं, उसके अनुसार सरगुजा में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। फाइनल आंकड़ा आने में दो दिन तक का समय लग सकता है। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सरगुजा में  77.44% मतदान हुआ था।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

8 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

8 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

8 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

9 hours ago

This website uses cookies.